खेल डेस्क। देवदत्त पडिक्कल न्यूजीलैंड ए के खिलाफ आज केवल एक रन से दोहरा शतक बनाने से चूक गए हैं। वह इंडिया ए की ओर से दूसरी पारी में 199 रन पर आउट हुए। उनकी इस पारी के दम पर समाचार खिले जाने तक इंडिया ए ने तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में छह विकेट गंवाकर 419 रन बना लिए है। भारतीय टीम पहली पारी में केवल 113 रन पर ढेर हो गई थी।
जवाब में मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में 317 रन बनाए थे। मुश्किल में फंसी इंडिया ए की पारी को संभालते हुए पडिक्कल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। दूसरी ओर, साई सुदर्शन ने भी उनका अच्छा साथ दिया, लेकिन वह शतक से महज 9 रन दूर रह गए। वह 91 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड के लिंकन स्थित बर्ट सटक्लिफ ओवल में 26 अक्टूबर को पहले अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन इंडिया ए ने अपनी दूसरी पारी 106 रन पर 2 विकेट से आगे बढ़ाई। दिन की शुरुआत 56 रन से करने वाले देवदत्त पडिक्कल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और केवल 128 गेंदों में छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। यह उनके प्रथम श्रेणी कॅरियर का 12वां शतक है। पडिक्कल और साई सुदर्शन ने तीसरे विकेट के लिए 215 रन की अहम साझेदारी की।
16 मैचों में अपना तीसरा शतक लगाया
इस पारी के दम पर देवदत्त पडिक्कल ने इंडिया ए के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए। टीम की ओर से उन्होंने 16 मैचों में अपना तीसरा शतक लगाया है। इस दौरे पर आने से पहले पडिक्कल ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पुडुचेरी में खराब प्रदर्शन किया।
PC: cricinfo







