खेल डेस्क। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के एजबेस्टन के स्टेडियम में खेले जा रहे आखिरी मुकाबले में भी मेजबान टीम ने अपना दबदबा बना लिया है।
इंग्लैंड के पास पहली पारी के आधार पर अभी 268 रनों की बढ़त बाकी थी। मैच में इंग्लैंड टीम के कप्तान जो रूट ने एक बार फिर से टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में नंबर-1 की पोजीशन पर आ गए हैं। इस मामले में उन्होंने स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ा।
अब्दुल्ला शफीक का स्लिप में फील्डिंग कर रहे जो रूट ने शानदार कैच पकड़ा। इस कैच को पकड़ने के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले क्रिकेटरबन गए हैं। जो रूट के अब टेस्ट क्रिकेट में 220 कैच हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने अपने कॅरियर में अब तक 219 कैच पकड़े हैं।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







