खेल डेस्क। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम घोषित कर दी गई है। इस टीम की कप्तानी एक बार फिर से अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को सौंप दी गई।
चोटिल होने के करण इंग्लैंड की टेस्ट टीम में जैकब बैथल को जगह नहीं मिली है। इंग्लैंड टीम में सीरीज के लिए कुल 16 खिलाड़ियों को जगह मिली है। मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज डैन लॉरेंस की करीब दो साल के लंबे अंतराल के बाद इंग्लैंड टीम में वापसी हुई है। जॉर्डन कॉक्स चोटिल जैकब बेथेल की जगह टीम में शामिल हुए हैं।
इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज 19 अगस्त से शुरू होगी। दूसरा मैच 27 अगस्त से खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 9 सितंबर से शुरू होगा। पाकिस्तान टीम की कप्तानी एक बार फिर से बाबर आजम करते नजर आएंगे। बाबर आजम की कप्तानी में ही पाकिस्तान में टेस्ट मैचों में हार का क्रम तोड़ा है।
इंग्लैंड टीम इस प्रकार है: जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ और जोश टंग।
PC:cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







