Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 78 हजार अंक से नीचे फिसला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV आरएसएस और उनकी विचारधारा का वंदे मातरम से कभी कोई नाता ही नहीं रहा: Gehlot | Parmarth TV Gold and Silver Prices: चांदी 2,531 रुपए हुई महंगी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम, ये है ताजा भाव | Parmarth TV 23 अगस्त तक जरूर ही करवा लें ये काम, नहीं तो महंगा मिलेगा LPG cylinder | Parmarth TV अमेरिकी सैनिकों को मारने-पकड़ने पर इतना इनाम देगा ईरान, सेना के कमांडर-इन-चीफ ने कर दिया है ऐलान | Parmarth TV National Weather Forecast:19 राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून का प्रभाव | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस के बाद भी नहीं मिली राहत, आज इतनी तय कर दी गई हैं कीमतें | Parmarth TV विदेशी मुद्रा भंडार 14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Earthquake: महाराष्ट्र और हिमाचल से लेकर अफगानिस्तान में भूंकप से कांपी धरती, लगे इतने झटके | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देश के बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV

FIFA World Cup:  अमेरिका ने किया अगले राउंड में प्रवेश, हार से ऑस्ट्रेलिया की राह हुई मुश्किल | Parmarth TV

FIFA World Cup:  अमेरिका ने किया अगले राउंड में प्रवेश, हार से ऑस्ट्रेलिया की राह हुई मुश्किल | Parmarth TV

खेल डेस्क। मेजबान अमेरिका ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-डी से टूर्नामेंट के अगले दौर यानी 'राउंड ऑफ 32' में अपनी जगह पक्की कर ली है। उसने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया। सिएटल स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में अमेरिकी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। खेल के 11वें मिनट में ही अमेरिका ने अपना पहला गोल कर बढ़त बनाई। अमेरिकी ओर से फोलारिन बालोगुन ने गोल करने के लिए एक नीचा क्रॉस पास फेंका।

इस दौरान बॉल को रोकने और दूर धकेलने के प्रयास में ऑस्ट्रेलिया के डिफेंडर कैमरन बर्गेस से एक बड़ी चूक हो गई ।इससे गेंद सीधे उनके अपने ही गोल पोस्ट में चली गई। पहला हाफ खत्म होने से ठीक पहले अमेरिका ने एक गोल कर अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया।

मैच के 43वें मिनट में एलेक्स फ्रीमैन ने डी-बॉक्स के अंदर से एक शानदार हेडर लगाया और गेंद को सीधे गोल पोस्ट में पहुंचाकर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद दोनों ही टीमों की ओर से गोल नहीं हुए। अमेरिका ये मैच आसानी से अपने नाम किया।

अमेरिका को मिली लगातार दूसरी जीत
ये अमेरिका की ग्रुप-डी में लगातार दूसरी जीत है। लगातार दो जीत से उसने अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। वहीं विश्व कप के इतिहास में ये केवल दूसरा मौका है जब अमेरिकी टीम ने अपने सफर की शुरुआत लगातार दो जीत के साथ की है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की इस हार से अगले दौर में प्रवेश करने की राह मुश्किल हो गई है।

PC:bhaskarhindi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News