Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Good news: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर एलएनजी से भरा जहाज भारत पहुंचा | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के महानगरों में आज दोनों ईंधनों के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV दो लाख रुपए से ज्यादा के लेनदेन पर पैन कार्ड है जरूरी, नहीं तो… | Parmarth TV गुरुद्वारा नानक निवास रिचमंड ने थॉम्पसन की सिख सोसायटी को 25,000 डॉलर की आर्थिक सहायता दी | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के इन राज्यों में होगी भारी बारिश, 24 जून तक के लिए जारी हुआ मौसम का पूर्वानुमान | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी में भी छाई सुस्ती – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold and Silver Prices: यूएस-ईरान युद्ध विराम समझौते के बाद चांदी के 9,209 रुपए गिरे दाम, सोना भी हो गया है सस्ता | Parmarth TV राय अज़ीज़उल्ला ख़ान की पुस्तक का लोकार्पण | Parmarth TV Government Scheme: इन कर्मचारियों को मिलेगी 15000 रुपए की आर्थिक मदद, जान लें | Parmarth TV PM Kisan Yojana:: ई-केवाईसी के अलावा ये काम पूरे होने पर ही मिलेगा 23वीं किस्त का लाभ, जान लें | Parmarth TV

FIFA World Cup: कनाडा ने रचा इतिहास, कतर को 6-0 से दी शिकस्त, पहली बार हुआ ऐसा | Parmarth TV

FIFA World Cup: कनाडा ने रचा इतिहास, कतर को 6-0 से दी शिकस्त, पहली बार हुआ ऐसा | Parmarth TV

खेल डेस्क। जोनाथन डेविड की हैट्रिक के दम पर कनाडा ने आज फीफा विश्‍व कप 2026 में ग्रुप-बी के मुकाबले में कतर पर बड़ी जीत दर्ज की है। कनाडा ने कतर को इस मुकाबले में एकतरफा अंदाज में 6-0 से शिकस्त देकर ग्रुप की अंक तालिका में शीर्ष पर कब्जा कर लिया है। हालांकि, टीम के प्रमुख खिलाड़ी इस्‍माइल कोने के चोटिल होने से जीत की खुशियां भी कम हुई। इस्‍माइल कोने को स्‍ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।

ग्रुप-बी के इस मुकाबले में कनाडा के सामने कतर की टीम टिक नहीं सकी। कतर को दो खिलाड़‍ियों को रेड कार्ड मिलने से बड़ा झटका लगा, इससे उसे 9 खिलाड़‍ियों के साथ मैदान संभालना पड़ा। कनाडा ने इस मौके का फायदा उठाकर आधा दर्जन गोलों से कतर को रौंदकर इतिहास रच दिया। ये कनाडा ने फीफा वर्ल्‍ड कप इतिहास की पहली जीत दर्ज की।

कनाडा की ओर इन दिग्गजों ने किए गोल

मैच में कनाडा की ओर से पहला गोल काइल लैरिन ने 16वें मिनट में किया। इसके बाद जोनाथन डेविड ने 29वें और 48वें मिनट में गोल दागकर कनाडा की बढ़त को 3-0 किया। डेविड ने स्‍टोपेज टाइम में दूसरे मिनट (92वें मिनट) में गोल कर हैट्रिक पूरी की। नाथन सालिबा ने 64वें मिनट में और मोहम्‍मद मनाई ने 75वें मिनट में आत्‍मघाती गोल कर कनाड़ा को बड़ी जीत दिला दी।

इस्‍माइल कोने हुए चोटिल

कनाडा के लिए इस्‍माइल कोने का चोटिल होना बड़ा झटका है। उन्हें कतर के मिडफील्‍डर ने पीछे से आकर कोने को चोट पहुंचाई थी। इस चोट के कारण कोने का ये मौजूदा विश्‍व कप में कनाडा के लिए आखिरी मैच साबित हो सकता है।

PC:bhaskarhindi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News