Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: गैस सिलेंडर पर 1200 रुपए की सब्सिडी पाने के लिए आज ही कर लें ये काम, नहीं तो… | Parmarth TV National Weather Forecast: असम, केरल, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कहर ढा रही है बारिश, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV स्टूडेंट्स पर नहीं चलेगा केस, अपराधियों पर कायम रहेगी एफआईआर, सरकार ने कही ये बात | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा लिवाली, सेंसेक्स 544 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Assembly By-election: नितिन नबीन की पारंपरिक सीट पर बीजेपी की हार तय, प्रशांत किशोर ने बना ली है बड़ी बढ़त | Parmarth TV केवल इतने रुपए में मिलेगा 10 किलोग्राम का फाइबर कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर, जान लें आप | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज फिर से बढ़ गए हैं दोनों के दाम, ये है ताजा रेट | Parmarth TV Pakistan: पुलिस स्टेशन के बाहर हुआ आत्मघाती हमला, 19 की मौत, 55 लोग घायल | Parmarth TV महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण हुए बरी, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला | Parmarth TV PM Kisan Yojana: इस आसान प्रोसेस से कर लें नया मोबाइल नंबर अपडेट | Parmarth TV

FIFA World Cup 2026: किलियन एम्बाप्पे का फिर चला जादू, सेमीफाइनल में पहुंचा फ्रांस | Parmarth TV

FIFA World Cup 2026: किलियन एम्बाप्पे का फिर चला जादू, सेमीफाइनल में पहुंचा फ्रांस | Parmarth TV

खेल डेस्क। फ्रांस के स्टार खिलाड़़ी किलियन एम्बाप्पे का शानदार प्रदर्शन बोस्टन स्टेडियम में मोरक्को के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल में भी जारी रहा। उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से शिकस्त देकर फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। फ्रांस खिताबी जीत से केवल दो कदम दूर है।

फ्रांस के लिए मैच का पहला गोल 60वें मिनट में किलियन एम्बाप्पे ने दागा। पेनल्टी एरिया के किनारे डेसिरे डौए से पास मिलने पर उन्होंने शानदार स्किल दिखाया। मोरक्को के तीन खिलाड़ियों द्वारा घेरे जाने के बावजूद एम्बाप्पे ने बिना ज्यादा बैक लिफ्ट के जबरदस्त ताकत के साथ डिफेंडर इस्सा डियोप के बगल से बॉल को गोल पोस्ट के अंदर डाल दिया।

किलियन एम्बाब्वे के गोल के 6 मिनट बाद ही फ्रांस की ओर से दूसरा गोल उस्मान डेम्बेले ने किया। एम्बाप्पे से मिले पास को डेम्बेले ने दाहिने कॉर्नर में मारकर गोल दागा। मैच में फ्रांस का दबदबा देखने को मिला। फ्रांस के खिलाड़ियों ने मोरक्को के खिलाफ 22 शॉट्स लिए और 9 टारगेट पर रहा। दूसरी तरफ मोरक्को का पांच में से केवल एक ही शॉट गोलकीपर के एरिया में था।

संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंचे किलियन एम्बाप्पे
किलियन एम्बाप्पे के फीफा विश्व कप 2026 में 8 गोल हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के भी 8 गोल की बराबरी कर ली है। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच गोल्डन बूट की रेस रोचक होती जा रही है। केवल तीसरा फीफा विश्व कप खेल रहे एम्बाप्पे के 20 गोल हो चुके हैं। वहीं छठी बार टूर्नामेंट में खेल रहे लियोनेल मेसी 21 गोल के पास शीर्ष पर हैं।

PC:jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News