Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Iran ने अमेरिका को अब दे दी है ये चेतावनी, कहा- अगर दोबारा हमला किया तो जवाब सिर्फ… | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 17 राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Atal Pension Yojana: ये लोग हर महीने 5000 रुपए की पेंशन लेने के लिए नहीं कर सकते हैं आवेदन | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस महीने में जारी होगी योजना की 24वीं किस्त! | Parmarth TV PM Modi का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति ने जुकरबर्ग को दे डाली है चेतावनी, कहा- अगर माफी नहीं मांगी तो… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल के गिरे दाम, आज देश के प्रमुख शहरों में इतनी तय हुई दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: इन लोगों को सरकार देती है 15000 रुपए, इस प्रकार ले सकते हैं लाभ | Parmarth TV मोदी सरकार ने इन बिलों के लिए मांगा कांग्रेस का सहयोग, Rahul Gandhi ने कर दिया है इनकार | Parmarth TV बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV होम लोन समेत बैंक कर्ज की ईएमआई पर नहीं मिली राहत, आरबीआई ने किया ऐसा | Parmarth TV

FIFA World Cup 2026: पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराकर स्विट्जरलैंड क्वार्टर फाइनल में पहुंचा | Parmarth TV

FIFA World Cup 2026: पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराकर स्विट्जरलैंड क्वार्टर फाइनल में पहुंचा | Parmarth TV

वैंकूवर(मलकीत सिंह)।वैंकूवर के बी.सी. प्लेस स्टेडियम में खेले गए फीफा विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। निर्धारित 90 मिनट और उसके बाद खेले गए अतिरिक्त 30 मिनट के दौरान दोनों टीमें कोई भी गोल नहीं कर सकीं और मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

मुकाबले का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें स्विट्जरलैंड के गोलकीपर ग्रेगर कोबेल ने कोलंबिया के कुचो हर्नांदेज़ की पेनल्टी शानदार अंदाज में रोक ली, जबकि डेविन्सन सांचेज़ की पेनल्टी क्रॉसबार से टकरा गई। अंत में रूबेन वर्गास ने निर्णायक पेनल्टी को गोल में बदलकर स्विट्जरलैंड को 4-3 से यादगार जीत दिला दी।

पूरे मुकाबले के दौरान दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और गोल करने के कई अवसर बनाए, लेकिन दोनों गोलकीपरों ने शानदार बचाव करते हुए किसी भी टीम को गोल नहीं करने दिया। हजारों दर्शकों से खचाखच भरे बी.सी. प्लेस स्टेडियम में मैच का रोमांच अंतिम क्षण तक बना रहा और पेनल्टी शूटआउट के दौरान पूरा स्टेडियम तालियों और नारों से गूंज उठा।

इस जीत के साथ स्विट्जरलैंड ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, जहां अब उसका सामना मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना से होगा। दूसरी ओरकोलंबिया का इस विश्व कप का सफर यहीं समाप्त हो गया।

उल्लेखनीय है कि कनाडा में आयोजित फीफा विश्व कप के दौरान वैंकूवर के बी.सी. प्लेस स्टेडियम में खेला गया यह अंतिम मुकाबला था।

PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News