इंटरनेट डेस्क। फीफा विश्व कप 2026 में हर दिन कुछ ऐसा देखने को मिल रहा हैं जिसकी उम्मीद बहुत कम थी। जी हां एक के बाद एक उलटफेर देखने को मिल रहे है। नीदरलैंड्स की टीम को मोरक्को से पेनाल्टी शूट आउट में हार का सामना करना पड़ा। राउंड ऑफ 32 के चौथे मुकाबले में वर्जिल वान डाइक की कप्तानी वाली नीदरलैंड्स टीम का सामना का सपना टूट गया।
अशरफ हकीमी की अगुआई वाले मोरक्को ने 3-2 से हरा नीदरलैंड्सटूर्नामेंट से बाहर कर दिया। नीदरलैंड्स और मोरक्को का मुकाबला फुल टाइम के बाद 1-1 से बराबरी पर खत्म हुआ। इसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा। अगले 30 मिनट के खेल में कोई गोल नहीं हो सका। एक्स्ट्रा टाइम के बाद भी स्कोर 1-1 से बराबर रहा।
मामला पनेल्टी शूटआउट में पहुंचा, यहां मोरक्को ने नीदरलैंड्स को 3-2 से शिकस्त दी और राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। नीदरलैंड्स की टीम को मोरक्को के खिलाफ ऐसी टक्कर मिलेगी किसी ने उम्मीद नहीं की थी।
pc-goal.com







