खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज के बाद आईसीसी की ओर ताजा रैंकिंग जारी की गई है। भले ही भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले नंबर पर बरकरार हो, लेकिन टॉप 10 में जबरदस्त उठापटक देखने को मिला है।

शुभमन गिल 806 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 778 की रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। वहीं पूर्व भारतीय कप्तान विराटा कोहली भी रैंकिंग में नंबर तीन पर हैं। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वे केवल एक ही अर्धशतक लगाने में सफल रहे हैं।

अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान को एक स्थान का फायदा हुआ है। इससे वह रैकिंग में नंबर चार पर आ गए हैं। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को एक स्थान के नुकसान के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप भी एक स्थान के फायदे के साथ नंबर 6 पर आ गए हैं। इंग्लैंड के बेन डकेट एक स्थान के नुकसान से नंबर 7 पर चले गए हैं। इसके बाद बाबर आजम, जो रूट और कुसल मेंडिस हैं।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







