Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV

IND vs AFG: भारत ने 3-0 से जीती टी20 सीरीज, अभिषेक ने 30 गेंदों पर शतक लगाकर बना डाला ये रिकॉर्ड | Parmarth TV

IND vs AFG: भारत ने 3-0 से जीती टी20 सीरीज, अभिषेक ने 30 गेंदों पर शतक लगाकर बना डाला ये रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। अभिषेक शर्मा (108) और संजू सैमसन (50) की तूफानी पारियों के बाद गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के दम पर भारत ने दिल्ली में गुरुवार रात खेले गए तीसरे मुकाबले में भी अफगानिस्तान  127 रन से शिकस्त दी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने अफगानिस्तान का टी20 सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है। मैच में भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 221 रनों का स्कोर खड़ा किया है।

भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने तूफानी 108 रनों की पारी खेली। वहीं, संजू सैमसन ने 50 रनों का योगदान दिया।  जवाब में अफगानिस्तान केवल 94 रन पर ही ढेर हो गई। भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने केवल 30 गेंदों पर शतक जड़ कर इतिहास रचा। अब अभिषेक शर्मा अन्तराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा  का रिकॉर्ड ध्वस्त किया, जिन्होंने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 35 गेंदों पर सैकड़ा जड़ा था।  अभिषेक का ये तूफानी शतक अन्तराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट के इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक भी बन गया है। 

एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम दर्ज है विश्व रिकॉर्ड
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे मैच में अभिषेक ने केवल 16 गेंदों पर अपने 50 रन पूरे कर लिए। इसके बाद अगली 14 गेंदों पर अभिषेक ने 50 रन और जोड़ते हुए धमाकेदार सेंचुरी जड़ते हुए कीर्तिमान की झड़ी लगा दी। अभिषेक ने 34 गेंदों पर 108 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 11 छक्के जड़े। अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम दर्ज है, जिन्होंने केवल 27 गेंदों पर ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई थी। 

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News