खेल डेस्क। भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से विराट कोहली के बाद अब स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी बाहर हो गए हैं। इससे टीम इंडिया को फिर से बड़ा झटका लगा है। हार्दिक पांड्या चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।
बीसीसीआई की मेडिकल अपडेट के मुताबिक, हार्दिक पांड्या को लो-ग्रेड क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन हुआ है। ये जांघ के आगे वाले हिस्से की मांसपेशी में खिंचाव की चोट है। मेडिकल स्टाफ ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की रिकवरी अवधि लगभग तीन सप्ताह बताई है। इसी कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले तीनों मैचों की सीरीज में उपलब्ध नहीं रहेंगे। हार्दिक पांड्या हाल ही में आईपीएल में भी पीठ की ऐंठन (बैक स्पाज्म) से परेशान नजर आए थे।
इस चोट के कारण वह मुंबई इंडियंस की ओर से कई मैच नहीं खेल पाए थे। इस चोट से उबरने के बाद फिटनेस क्लियरेंस लेने के लिए बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे थे, हालांकि फिटनेस जांच के दौरान उन्हें लो-ग्रेड क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन का भी पता चला है।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें






