Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

INDIA Alliance: विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज, ईसी के खिलाफ बनेगी रणनीति, अखिलेश नहीं होंगे शामिल | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जयपुर सहित इन जिलों के जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV Maharashtra: अमरावती जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, 18 लोग गंभीर रूप से घायल | Parmarth TV LPG Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर अब लोग नहीं होंगे राशन से वंचित, सरकार ने बदल दिया है सिस्टम | Parmarth TV होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हुआ मिसाइल हमला, 5 भारतीय थे सवार, Trump ने ठुकरा दिया है ये प्रस्ताव | Parmarth TV Rajasthan: अब चुनी जाएगी गांवों की सरकार, पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, चार चरणों में होगा मतदान | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने मिलेंगे 9,250 रुपए, बस एक बार कर दें ऐसा | Parmarth TV आमजन को लगा बड़ा झटका, Petrol ₹5 और Diesel 3 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा | Parmarth TV टेस्ला कंपनी के मालिक Elon Musk का भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप, दुखी हैं शिवॉन जिलिस | Parmarth TV

IND vs ENG: जडेजा-सुंदर के नाम दर्ज हुआ टेस्ट क्रिकेट का ये रिकॉर्ड | Parmarth TV

IND vs ENG: जडेजा-सुंदर के नाम दर्ज हुआ टेस्ट क्रिकेट का ये रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। कप्तान शुभमन गिल (103) की शानदार पारी के बाद ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा (नाबाद107) और वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 101) की शतकीय पारियों के दम पर भारतीय टीम को मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ करवाने में सफलता मिली। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मैच के पांचवें दिन सुंदर और जडेजा ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 203 रनों की साझेदारी की। इसके साथ ही दोनों के नाम एक उपलब्धि दर्ज हो गई है।

दोनों ने एक ऐसा महारिकॉर्ड बना दिया जो इससे पहले केवल एक भारतीय जोड़ी ने साल 1936 में बनाया था। सुंदर और जडेजा ने मैनचेस्टर टेस्ट मैच में टीम इंडिया की ओर से किसी भी विकेट के लिए संयुक्त रूप से सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया है। पहले भारत की ओर से वी मर्चेंट और एस मुश्ताक अली ने मिलकर 1936 में इस मैदान पर 203 रनों की साझेदारी की थी।

वहीं इस मैदान पर एम अजहरुद्दीन, एस मांजरेकर ने साल 1990 में 189 रन की साझेदारी की थी। केएल राहुल, शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जान रहे मैच में 188 रन की साझेदारी की है। एम प्रभाकर और एस तेंदुलकर ने साल 1990 में इसी मैदान पर 160 रन की साझेदारी की थी।

भारत ने दूसरी पारी में बनाए 425 रन
मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने पहली पारी में 358 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 669 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर बड़ी बढ़त हासिल की थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट गंवाकर 425 रन बना मैच ड्रॉ करवाया। अब दोनों टीमों के बीच लंदन में 31 जुलाई से पांचवां और अंतिम टेस्ट खेला जाएगा।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News