Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, यूपी, बिहार सहित 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV INDIA Alliance: विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज, ईसी के खिलाफ बनेगी रणनीति, अखिलेश नहीं होंगे शामिल | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जयपुर सहित इन जिलों के जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV Maharashtra: अमरावती जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, 18 लोग गंभीर रूप से घायल | Parmarth TV LPG Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर अब लोग नहीं होंगे राशन से वंचित, सरकार ने बदल दिया है सिस्टम | Parmarth TV होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हुआ मिसाइल हमला, 5 भारतीय थे सवार, Trump ने ठुकरा दिया है ये प्रस्ताव | Parmarth TV Rajasthan: अब चुनी जाएगी गांवों की सरकार, पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, चार चरणों में होगा मतदान | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने मिलेंगे 9,250 रुपए, बस एक बार कर दें ऐसा | Parmarth TV आमजन को लगा बड़ा झटका, Petrol ₹5 और Diesel 3 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा | Parmarth TV

IND vs ENG: जो रूट ने एक ही पारी से हासिल कर ली हैं ये पांच बड़ी उपलब्धियां, कई दिगगजों को छोड़ दिया है पीछे | Parmarth TV

IND vs ENG: जो रूट ने एक ही पारी से हासिल कर ली हैं ये पांच बड़ी उपलब्धियां, कई दिगगजों को छोड़ दिया है पीछे | Parmarth TV

खेल डेस्क। दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (150) की शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड के पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। मेजबान टीम ने तीसरे दिन सात विकेट पर 544 रन बनाकर भारत पर पहली पारी के आधार पर 188 रन की मजबूत बढ़ बना ली है।

भारत ने पहली पारी में 358 रन बनाए थे। इस पारी के दम पर रूट ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज करवा लिए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को भी पीछे छोडक़र दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है। रूट के टेस्ट क्रिकेट केे 157 मैचों में 13409 रन हो गए हैं।

पोटिंग के टेस्ट में 13,378 रन हैं। वहीं रूट ने राहुल द्रविड़ और दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी जैक कालिस को भी पीछे छोड़ दिया है। महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में 15,921 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। जो रूट ने शुक्रवार को अपने टेस्ट कॅरियर का 38वां शतक लगाया है।

इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा (38) की बराबरी कर ली है। वहीं जो रूट के टेस्ट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करवा लिया है। ये उनका भारत के खिलाफ 12वां शतक है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ 11 शतक लगाए हैं।

इस मामले में रिकी पोंटिंग और जैक्स कालिस को पीछे छोड़ा
उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में रिकी पोंटिंग और जैक्स कालिस को पीछे छोड़ा। रूट टेस्ट में 50 से ज्यादा रन 104 बार बना चुके हैं। वहीं पोंटिंग और कालिस दोनों ही 103 बार 50 से स्कोर के पार पहुंचे थे। सचिन ने 119 बार ऐसा किया है। वहीं मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में रूट ने 1000 रन पूरे किए। वह इस मैदान में ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News