Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

सऊदी के एयरपोर्ट, तेल ठिकाने पर हुआ हमला, 1 भारतीय सहित 3 की मौत | Parmarth TV CJP: कम नहीं हो रही सौरव दास, आशुतोष रांका की मुश्किले, क्राइम ब्रांच ने बुलाया आज ही, कल ही आए थे जमानत पर बाहर | Parmarth TV लिखित में माफीनामा देने के बाद मिली CJP नेताओं को जमानत, नहीं बदले सौरव दास के तेवर, कहा- ज्ञानू को… | Parmarth TV LPG Prices: जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज ये हैं सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV aap: पंजाब सीएम को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोकने का AAP ने लगाया आरोप, 50 हजार के जुर्माने की भी कही बात, केंद्र को लिया निशाने पर | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: नहीं मिली राहत, कंपनियों ने आज इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Yojana: ये तीन काम पूरे होने पर ही मिलेगा 24वीं किस्त का लाभ, एक भी नहीं हुआ पूरा तो… | Parmarth TV Delhi High Court ने सौरव दास व आशुतोष रांका को लगाई फटकार, दोनों ने वापस ले ली है ये याचिका | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना 1,884 और चांदी 2,900 रुपए हुई सस्ती, ये है आज का भाव | Parmarth TV सेंसेक्स 830 अंक चढ़ने के बाद 623 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

IND vs NZ: ईशान किशन आज केवल सात रन बनाते ही तोड़ देंगे सूर्यकुमार यादव का ये रिकॉर्ड! | Parmarth TV

IND vs NZ: ईशान किशन आज केवल सात रन बनाते ही तोड़ देंगे सूर्यकुमार यादव का ये रिकॉर्ड! | Parmarth TV

खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों टी20 सीरीज का पहला मैच आज क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। ईशान किशन आज एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।

इस मामले में सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ने से के लिए उन्हें केवल 7 रन बनाने होंगे। सूर्यकुमार ने साल 2022 में 1164 रन बनाए थे। वहीं ईशान इस साल अब तक 34 पारियों में अब तक 1158 रन बना चुके हैं। उन्होंने 37.35 के औसत और 172.06 के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं। 

मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
ईशान किशन के पास पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान का एक रिकॉर्ड भी तोड़ने का मौका होगा। उनके पास फुल मेंबर टीमों के बीच किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक साल में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने का पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। जिन्होंने साल 2021 में 1326 रन बनाए थे। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए ईशान को सीरीज के दौरान केवल 139 रन और बनाने होंगे।

ये उपलब्धि भी हासिल कर सकते हैं
 वहीं उनके पास इस साल टी20 क्रिकेट में अपने दो हजार रन पूरे करने का भी मौका हेागा। वह इस साल कुल 49 टी20 मैचों में 1760 रन बना चुके हैं। उनका औसत 38.26 और स्ट्राइक रेट 175 से ज्यादा का रहा है। इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए ईशान किशन को केवल 240 और रनों की जरूरत है। 

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News