Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

सोना 1,000 रुपये टूटा, चांदी 10 महीने के निचले स्तर पर लुढ़की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver prices: एक ही दिन में 8,002 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए दाम | Parmarth TV सऊदी के एयरपोर्ट, तेल ठिकाने पर हुआ हमला, 1 भारतीय सहित 3 की मौत | Parmarth TV CJP: कम नहीं हो रही सौरव दास, आशुतोष रांका की मुश्किले, क्राइम ब्रांच ने बुलाया आज ही, कल ही आए थे जमानत पर बाहर | Parmarth TV लिखित में माफीनामा देने के बाद मिली CJP नेताओं को जमानत, नहीं बदले सौरव दास के तेवर, कहा- ज्ञानू को… | Parmarth TV LPG Prices: जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज ये हैं सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV aap: पंजाब सीएम को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोकने का AAP ने लगाया आरोप, 50 हजार के जुर्माने की भी कही बात, केंद्र को लिया निशाने पर | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: नहीं मिली राहत, कंपनियों ने आज इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Yojana: ये तीन काम पूरे होने पर ही मिलेगा 24वीं किस्त का लाभ, एक भी नहीं हुआ पूरा तो… | Parmarth TV Delhi High Court ने सौरव दास व आशुतोष रांका को लगाई फटकार, दोनों ने वापस ले ली है ये याचिका | Parmarth TV

IND vs NZ: भारत की न्यूजीलैंड में रिकॉर्ड जीत, पहला टी20 मुकाबला चार विकेट से जीता | Parmarth TV

IND vs NZ: भारत की न्यूजीलैंड में रिकॉर्ड जीत, पहला टी20 मुकाबला चार विकेट से जीता | Parmarth TV

खेल डेस्क। संजू सैमसन (67), नमन धीर (नाबाद 42) और कप्तान श्रेयस अय्यर (42) की शानदार पारियाें के दम पर भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में विजयी आगाज किया है। क्राइस्टचर्च के मैदान पर खेले गए टी20 मुकाबले में भारत ने मेजबान टीम को 4 विकेट से शिकस्त दी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की  बढ़त बना ली है।

न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए हैं। भारतीय टीम ने 49.4 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल किया। ये लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत है।

संजू सैमसन ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 33 गेंदों पर आठ चौके और चार छक्के लगाए। वहीं कप्तानी श्रेयस अय्यर ने अपनी पारी में केवल 28 गेंदों का सामना किया। इस पारी में उन्होंने दो छक्के और एक चौका लगाया।नमन धीर ने केवल 15 गेंदों पर मैच विजयी पारी खेली। इससे पहले न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने केवल 40 बॉल में 80 रन बना दिए। इस पारी में उन्होंने आठ चौके और तीन छक्के लगाए।

टीम इंडिया की ओर से पहली बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की ओर से पांच गेंदबाजों ने बॉलिंग की जिसमें सभी ने 40 या उससे अधिक रन खर्च कर दिए। इसी के साथ टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के गेंदबाजों के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड  भी दर्ज हो गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब टी20 इंटरनेशनल में  टीम इंडिया की तरफ से पांच गेंदबाजों ने किसी मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए 40 या उससे अधिक रन दे डाले। अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में ऐसा 13वीं बार हुआ है। 

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News