Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

IND vs NZ: वनडे सीरीज में विराट कोहली तोड़ेंगे ये तीन बड़े रिकॉर्ड | Parmarth TV

IND vs NZ: वनडे सीरीज में विराट कोहली तोड़ेंगे ये तीन बड़े रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज कल से शुरू होगी। सीरीज का पहला मैच कल वडोदार में खेला जाएगा। इस सीरीज में एक बार फिर से टीम इंडिया के सुपरस्टार खिलाड़ी विराट कोहली के प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी होंगी। इस सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर तीन बड़े रिकॉर्ड होंगे। कोहली के पास सीरीज में पोंटिंग और सहवाग को पीछे छोड़ने का मौका होगा।

विराट कोहली का वनडे फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 33 मैचों में 55.23 के औसत से 1657 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने 6 शतक भी लगाए हैं। विराट कोहली आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज में किसी एक मुकाबले में भी शतक लगाने में सफल हो जाते हैं तो इस टीम के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस मामले में विराट कोहली, रिकी पोंटिंग और वीरेंद्र सहवाग संयुक्त रूप से पहले स्थान पर काबिज हैं। तीनों ने इस टीम के खिलाफ 6-6 शतक लगाए हैं।

कोहली के पास बतौर भारतीय खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ने का मौका है। इसके विराट कोहली को सीरीज में केवल 93 रनों की दरकार है।

बनाएंगे ये विश्व रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली के पास सबसे कम पारियों में 28000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करवाने का मौका है। इसके लिए विराट कोहली को 25 रनों की दरकार है और उन्होंने अब तक कुल 623 इंटरनेशनल पारियां खेली हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर 644 पारियों में अपने अपने 28000 इंटरनेशनल रन पूरे किए थे।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News