Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं घरेलू और कमर्शियल  सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV

IND vs SA: भारतीय टीम को लगेगा झटका, दो खिलाड़ी होंगे सीरीज से बाहर! | Parmarth TV

IND vs SA: भारतीय टीम को लगेगा झटका, दो खिलाड़ी होंगे सीरीज से बाहर! | Parmarth TV

खेल डेस्क। दो मैचों की टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में एक फिर से पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा एक्शन में होंगे।

हालांकि दो स्टार क्रिकेटरों की इस सीरीज से बाहर होने की संभावना है। ये दो क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह हैं। अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए जांघ की चोट से उबर रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के वनडे सीरीज में खेलने की संभावना नहीं है।

उम्मीद है कि वह अभी टी-20 प्रारूप पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे। वहीं, मुख्य तेज गेंदबाजों के काम के बोझ के प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी इस सीरीज से बाहर रखा जा सकता है। उन्हें तीन मैच की सीरीज से विश्राम दिए जाने की संभावना है।

एशिया कप टी-20 के दौरान पांड्या को लगी थी जांघ में चोट
आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या सितंबर में दुबई में एशिया कप टी-20 के दौरान जांघ में चोट लगने के कारण पाकिस्तान के विरुद्ध फाइनल में भी नहीं खेल पाए थे। बीसीसीआइ सूत्रों के अनुसार, हार्दिक पांड्या इस समय अपनी जांघ की चोट से उबरने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी रिटर्न टू प्ले ट्रेनिंग कर रहे हैं। इसी कारण अभी उनके लिए सीधे 50 ओवर के मैच खेलना जोखिम भरा साबित हो सकता है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेटर में वापसी से पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए अपनी मैच फिटनेस साबित करेंगे। इसके बाद वह साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेलता नजर आ सकता है।

PC:pinterest
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News