Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

IND vs SA: रोहित शर्मा रांची में तोड़ेंगे शाहिद अफरीदी का ये विश्व रिकॉर्ड! करना होगा केवल ऐसा | Parmarth TV

IND vs SA: रोहित शर्मा रांची में तोड़ेंगे शाहिद अफरीदी का ये विश्व रिकॉर्ड! करना होगा केवल ऐसा | Parmarth TV

खेल डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कल खेला जाएगा। इस मैच में टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के पास एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा। इसके लिए उन्हें केवल 3 सिक्स लगाने होंगे। ऐसा करते ही वह एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी तक ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है।

अफरीदी ने वनडे क्रिकेट में 369 पारियों में 351 छक्के लगाए थे। वहीं रोहित शर्मा ने वनडे में 268 पारियों में 349 छक्के अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं। अगर रांची में रोहित शर्मा 3 छक्के और लगाते हैं तो वह एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस मामले में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल हैं, जो 294 पारियों में 331 सिक्स लगा चुके हैँ।

श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या 270 छक्के के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी वनडे में 229 छक्के लगाकर इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। रांची में खेले जाने वाले पहले वनडे में रोहित एक छक्का भी लगा देते हैं, तो वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में 350 छक्के जड़ने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन जाएंगे।

ये उपलब्धि हासिल करने वाले बन सकते हैं दुनिया के पहले बल्लेबाज

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में रोहित अगर 8 छक्के जड़ने में सफल हो जाते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में 650 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। वह अभी तक अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 502 मैच की 535 पारियों में 642 छक्के लगा चुके हैं। क्रिस गेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 553 छक्के जड़े हैं।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News