Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: राजस्थान के इन संभागों में आज भी है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV LPG Prices: आज जयपुर में इतने में मिलेगा सिलेंडर, देख लें प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Scheme: आपको 24वीं किस्त मिलेगा या नहीं, इस प्रकार चेक करें अपना स्टेटस | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV क्या मोदी सरकार अब राशन कार्ड धारक को फ्री में देगी AC? | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज घट गई है दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तार पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक… | Parmarth TV रेल में गर्भवती महिलाओं को मिलती है ये विशेष सुविधा, जान लें आप | Parmarth TV

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में Shubman Gill रचेंगे बड़ा इतिहास, केवल 157 रन बनाने ही… | Parmarth TV

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में Shubman Gill रचेंगे बड़ा इतिहास, केवल 157 रन बनाने ही… | Parmarth TV

खेल डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। ये सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। सीरीज के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल के पास एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा।

उनके पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में तीन हजार रन का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनने का मौका है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में एक भी भारतीय शामिल नहीं हैं। गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।

वह इसके 40 टेस्ट मैचों की 73 पारियों में 2843 रन बना चुके हैं। ऐसे में गिल अगर श्रीलंका दौरे पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 157 रन बनाने में सफल हो जाते हैं तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 3000 रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। इसके साथ ही गिल डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों के क्लब में भी शुमार हो जाएंगे। वह अभी इस लिस्ट में 13वे पायदान पर हैं।

इन पांच भारतीय बल्लेबाजों ने डब्ल्यूटीसी में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
भारत की ओर से अभी तक डब्ल्यूटीसी के इतिहास में शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 2843 रन बनाए हैं। इस सूची में विकेट विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (2780 रन) दूसरे स्थान पर है। इसके बाद क्रमश रोहित शर्मा (2716), विराट कोहली (2617) और रवींद्र जडेजा (2610) हैं। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 157 रन जुड़ने के साथ ही गिल टेस्ट में 3000 रन पूरे करने वाले 28वें भारतीय बल्लेबाज बनेंगे। गिल पहली बार श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलने उतरेंगे।

PC:cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News