खेल डेस्क। मुंबई के स्टार क्रिकेटर सरफराज खान को एक बार फिर से भारतीय टीम में जगह मिली है। उनकी 2 साल बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है। वह साई सुदर्शन की जगह लेंगे। बीसीसीआई ने रविवार शाम को इसकी जानकारी दी। भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ गॉल में 15 अगस्त से पहले टेस्ट मैच के लिए मैदान में उतरेगी।
आपको बता दें कि सरफराज को पिछला टेस्ट 2024 में वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने को मिला थ। वह अभी तक भारतीय टीम की ओर से 6 टेस्ट मैच ही खेल सके हैं। दूसरी ओर साई सुदर्शन बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं।
आपको बता दें कि साई सुदर्शन को गत माह श्रीलंका-ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के दौरान पैर के अंगूठे में चोट का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका दौरे से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी घुटने की चोट के कारण बाहर हा चुके हैं। वहीं हर्षित राणा (हैमस्ट्रिंग), नीतीश कुमार रेड्डी (क्वाड्रिसेप्स) और आकाश दीप (पीठ की चोट) भी इस दौरे लिए टीम में शामिल नहीं है।
PC:cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







