खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू हो रही। इस सीरीज में विराट कोहली के पास बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा। ये पूर्व भारतीय कप्तान वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने के बेहद करीब हैं। वह अभी तक वनडे की 302 पारियों में 58.59 की शानदार औसत से 14,941 रन बना चुके हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों वनडे सीरीज के पहले ही मैच में उनके पास अपने 15 हजार रन पूरे करने का मौका होगा। इस जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए उन्हें केवल 59 रनों की जरूरत हैं। ये रन बनाते हुए ही वह विश्व के केवल दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन जाएंगे, जिन्होंने वनडे में 15 हजार रन बनाए हैं।
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभी भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। उन्होंने अपने वनडे कॅरियर में 18,426 रन बनाए हैं। उनके अलावा अभी तक वनडे में कोई भी बल्लेबाज 15 हजार रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका है।
PC: cricinfo







