इंटरनेट डेस्क। किसानों को पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार है। अभी तक योजना की 23 किस्त जारी हो चुकी हैं। आखिरी किस्त 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी। योजना के तहत हर साल किसानों को छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में दी जाती हैं।
किसानों को किस्त की राशि हर चार माह के अन्तराल पर जारी की जाती हैं। इस हिसाब से देखें तो 24वीं किस्त के चार महीने का समय अक्टूबर में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि 24वीं किस्त अगले महीने जारी हो सकती है। यानी दीपावली से पहले किसानों को सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिल सकता है।
हालांकि अभी तक इस संबंध केन्द्र सरकार की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। जल्द ही सरकार की ओर से इस संबंध में जानकारी दी जा सकती है। आपको बता दें कि केन्द्र सरकार की इस योजना का लाभ देश में बड़ी संख्या में किसान उठा रहे हैं।
PC: krishipitaara
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







