Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV कलिंगनगर संयंत्र में हाइड्रोजन का उत्पादन करेगी टाटा स्टील – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV LPG: क्या पति-पत्नी एक घर में ले सकते हैं अलग-अलग गैस कनेक्शन? जान लें ये नियम | Parmarth TV Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV

IND vs WI: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका, ये स्टार क्रिकेटर हुआ बाहर | Parmarth TV

IND vs WI: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका, ये स्टार क्रिकेटर हुआ बाहर | Parmarth TV

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। सीरीज के शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज शमार जोसेफ चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं।

वेस्टइंडीज क्रिकेट ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने शमार जोसेफ के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान भी कर दिया है। शमार जोसेफ के स्थान पर वेस्टइंडीज के स्क्वॉड में जोहान लेने को जगह दी गई है। भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का पहला मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2 अक्टूबर से खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच 10 अक्टूबर से अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

ऑलराउंडर जोहान लेने का इस प्रकार रहा है प्रथम श्रेणी कॅरियर
शमार जोसेफ का दो मैचों की इस सीरीज से बाहर होना वेस्टइंडीज के लिए एक बड़े झटके के समान है। जोसेफ ने हाल ही में अभी तक खेले 11 मैचों 51 विकेट चटकाए हैं। जोसेफ की जगह टीम में शामिल किए गए बारबाडोस के 22 साल के जोहान लेने एक ऑलराउंडर हैं। उन्होंने अब तक 19 फर्स्ट क्लास मैचों की 32 पारियों में दो अर्धशतकों के साथ 495 रन बनाए हैं। वहीं 22.28 की औसत से 66 विकेट लिए हैं। ऑलराउंडर जोहान लेने अपने प्रथम श्रेणी कॅरियर में चार बार एक पारी में पांच विकेट लेने में सफल रहे हैं।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम
रोस्टन चेस (कप्तान), जोमेल वार्रिकन (उपकप्तान), जॉन कैंपबेल, टेगेनारिन चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, केवलन एंडरसन, एलिक अथानाजे, टेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ, जोहान लेने, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खारी पियरे और जेडन सील्स।

PC:britannica
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News