खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का फिर से मैदान पर जलवा देखने को मिलने वाला है। दोनों क्रिकेटर अब वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में खेलते नजर आएंगे। बीसीसीआई की चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू व्हाईट बॉल सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।
वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए अलग-अलग टीमों का चयन किया गया है। वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे। इस टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी जगह मिली गई है। वहीं टी20 टीम की कप्तानी फिर से श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। इस टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है। तिलक वर्मा इस टीम के उपकप्तान होंगे।
वनडे टीम के उप कप्तान केएल राहुल होंगे। टीम में रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर जैसे बल्लेबाजों को भी भी शामिल किया गया है। नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और औकिब नबी को वनडे टीम में जगह दी गई है।
भारतीय वनडे टीम इस प्रकार है: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान, विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।
भारतीय टी20 टीम इस प्रकार है: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







