Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

जयपुर में चार सीटों पर मिली जीत के बाद Dotasra का बड़ा बयान, कहा- मोदी जी राजस्थान के निकाय चुनावों में आपके… | Parmarth TV देश में टर्म प्लान के क्षेत्र में हैं काफी अवसर: अमीश बैंकर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजारों में लिवाली के बीच बैंकिंग सेक्टर के दबाव से सेंसेक्स 22 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV सऊदी-यमन में छिड़ा युद्ध, हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर किए हमले, मक्का में पहली बार जारी हुआ इमरजेंसी अलर्ट | Parmarth TV भारत के प्लांट्स से निकलने वाली सेमीकंडक्टर चिप्स अब दुनिया के बाजारों तक पहुंचने लगी हैं: PM Modi | Parmarth TV Petrol-Diesel पर केन्द्र सरकार का बड़ा फैसला, कर दी है 1 से 5 रुपए तक की कटौती | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  1036 रुपए सस्ता हुआ दस ग्राम सोना, इतनी घट गई है चांदी की कीमत | Parmarth TV भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा सकते हैं Donald Trump, अमेरिकी राष्ट्रपति को मिल गया है ये अधिकार | Parmarth TV Jammu & Kashmir: ऊधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग, 2 दहशतगर्दों को मार गिराया | Parmarth TV सेंसेक्स, निफ्टी में तीन सत्र की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में तेजी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

जयपुर में चार सीटों पर मिली जीत के बाद Dotasra का बड़ा बयान, कहा- मोदी जी राजस्थान के निकाय चुनावों में आपके… | Parmarth TV

जयपुर में चार सीटों पर मिली जीत के बाद Dotasra का बड़ा बयान, कहा- मोदी जी राजस्थान के निकाय चुनावों में आपके… | Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जयपुर नगर निगम की आज चार सीटों पर मिली जीत को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है।  उन्होंने आज इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि नरेंद्र मोदी जी राजस्थान के निकाय चुनावों में आपके कथित "प्रचंड बहुमत" की सच्चाई आज जयपुर की जनता ने फिर सामने रख दी। जयपुर शहर के जिन चार वार्डों 9, 18, 25 और 34 में पुनर्मतदान कराया गया, वहां कांग्रेस ने चारों सीटें जीत लीं। कांग्रेस के विजयी पार्षदों को हार्दिक बधाई।

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल को राजस्थान की जनता को जवाब देना चाहिए
डोटासरा ने इस संबंध में आगे कहा कि अब प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल को राजस्थान की जनता को जवाब देना चाहिए.. ये कैसा "प्रचंड बहुमत" है, जिसमें पुनर्मतदान में चारों पार्षद कांग्रेस के जीते। आपने मशीनों में तकनीकी खराबी बता कर पुनर्मतदान कराया, जिसमें भी जनता ने आपको नकार दिया। आपकी बेईमानी की सारी कलई खोल कर रख दी! असल में तकनीकी खराबी नहीं, आपकी नियत ही ख़राब थी।
डोटासरा ने कहा कि निर्वाचन आयोग को पहले ही पता था कि कांग्रेस जीत रही है, इसलिए इन वार्डों में भाजपा सरकार के इशारे पर तकनीकी खराबी बता कर रिजल्ट घोषित नहीं किया, भाजपा ने जनादेश लूटने के लिए मशीनरी और सत्ता का दुरपयोग किया। 

पुनर्मतदान के परिणाम ने भाजपा के कथित प्रचंड बहुमत की पूरी तरह हवा निकाल दी
डोटासरा ने कहा कि पुनर्मतदान के परिणाम ने भाजपा के कथित प्रचंड बहुमत की पूरी तरह हवा निकाल दी। अब स्पष्ट हो गया है कि भाजपा ने सत्ता के दुरुपयोग प्रदेश में कई जगह-जगह बेईमानी से जनादेश लूटा है। मुख्यमंत्री जी.. क्या यही वो प्रचंड बहुमत है जिसके आधार पर लड्डू बांटकर अपनी ही पीठ थपथपा रहे हैं?  
PC: X

Trending News