Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में निकाय चुनाव संपन्न हो चुके हैं और इसके बाद अब पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावें की बारी है। दो दिन पूर्व पंचायतीराज संस्थाओं की 18 सितंबर को आने वाली चुनावी लॉटरी को कैसिंल कर दिया गया था। लेकिन अब आगामी चुनावों को लेकर आरक्षण लॉटरी की तारीख तय कर दी गई है। पंचायतीराज विभाग के निर्देशों के अनुसार प्रदेश में अलग-अलग स्तर पर 23 और 24 सितंबर को आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दो दिनों तक चलने वाली इस प्रक्रिया में जिला परिषद सदस्य, प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण की स्थिति तय होगी। लॉटरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगामी पंचायतीराज चुनावों में किन पदों पर कौन-सा वर्ग चुनाव लड़ सकेगा, इसकी तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।
आरक्षण की स्थिति सामने आने के बाद चुनाव की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशी भी अपनी दावेदारी को लेकर आगे की रणनीति तय कर सकेंगे। कई क्षेत्रों में दावेदार लंबे समय से आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। विभाग की ओर से लॉटरी को लेकर संबंधित स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और अधिकारियों को प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। 23 सितंबर को जिला स्तर पर और 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर होने वाली लॉटरी के बाद पंचायतीराज संस्थाओं के आरक्षित पदों की तस्वीर साफ हो जाएगी।
pc- danik bhaskar
Parmarth TV







