Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Income Tax Alert 2026: विदेश में संपत्ति छिपाई है? ₹1 लाख देकर सुधार सकते हैं ITR की गलती, जानें नियम | Parmarth TV Delhi: व्यापारियों ने राहुल गांधी को फिर लिखा पत्र, 20 मिनट मिलने का मांगा समय, कहा-दिवाली के बाजार में मोहब्बत की दुकान बंद मत करवाइए | Parmarth TV

राधाष्टमी शुक्रवार को मनेगी, दोपहर के समय ही की जाएगी पूजा, नोट करें शुभ चौघड़िया, लाभ और अमृत का समय

राधाष्टमी शुक्रवार को मनेगी, दोपहर के समय ही की जाएगी पूजा, नोट करें शुभ चौघड़िया, लाभ और अमृत का समय

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय राधारानी को समर्पित राधा अष्टमी का पर्व इस वर्ष 19 सितंबर को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 18 सितंबर को दोपहर एक बजकर दो मिनिट से शुरू होगी और 19 सितंबर को दोपहर तीन बजकर 28 बजे तक रहेगी।

उदया तिथि के आधार पर राधा अष्टमी का व्रत और पूजन 19 सितंबर को किया जाएगा। सनातन धर्म मंदिर दो दिवसीय राधाष्टमी का पर्व मनाया जायेगा।

पहले दिन शुक्रवार को ब्रज रसिक सतीश कौशिक महाराज के भजन होंगे और दूसरे दिन राधाष्टममी का भगवान श्रीकृष्ण की शक्ति पूंज राधा रानी की भव्य पालकी शोभा यात्रा निकलेगी।

धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी तिथि पर राधारानी का धरती पर अवतरण हुआ था। इसलिए इस दिन भक्त उपवास रखकर राधा-कृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं।

राधा अष्टमी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की साधना से भी जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि राधारानी की आराधना के बिना कृष्ण भी प्रसन्‍न नहीं होते।

वृंदावन का कण-कण बोले राधा राधा, यमुना जी की लहरें बोलें राधा राधा, राधा अष्‍टमी पर भेजें टॉप कोट्स, बधाई संदेश

दोपहर में पूजा का विशेष महत्व

धार्मिक परंपरा में राधारानी की पूजा दोपहर के समय करने का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन शुभ चौघड़िया सुबह 7 बजकर 39 मिनिट से नौ बजकर 11 मिनिट तक, लाभ 1 बजकर 46 मिनिट से तीन बजकर 18 बजे तक और अमृत तीन बजकर 18 मिनिट से चार बजकर 50 मिनिट तक रहेगा। शाम को लाभ चौघड़िया छह बजकर 22 मिनिट से सात बजकर 50 मिनिट तक रहेगा।

पालकी में नगर भ्रमण करेंगी राधारानी,शोभायात्रा निकलेगी

  • राधाष्टमी महोत्सव के अवसर पर शनिवार, 19 सितंबर को श्री सनातन धर्म मंदिर, बरसाना धाम में राधारानी का प्राकट्य उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा।
  • सुबह 5 बजे दधिकांदा उत्सव, मंगल बधाई गान और पुष्प वर्षा के साथ राधारानी का प्राकट्य उत्सव होगा। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहेगा।
  • सुबह नौ बजे राधारानी की पालकी में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। पालकी में विराजमान राधारानी के दर्शन के लिए मार्ग में श्रद्धालु जगह-जगह मौजूद रहेंगे।
  • शोभायात्रा श्री सनातन धर्म मंदिर से प्रारंभ होकर दाल बाजार, नया बाजार, दौलतगंज, माधवगंज, गोरखी, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, राम मंदिर, गिर्राजी मंदिर, हाईकोर्ट और जयेंद्रगंज चौराहे से होते हुए वापस श्री सनातन धर्म मंदिर, बरसाना धाम पहुंचेगी। मार्ग में श्रद्धालु पुष्प वर्षा कर राधारानी का स्वागत करेंगे।

शाम को होगी भजन संध्या

शाम के सत्र में श्री गिरिराज धरण सभागार में श्री हित भजन मंडल द्वारा संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर राधारानी का मनमोहक श्रृंगार कर दर्शन कराए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

शुक्रवार से शुरू होगा महोत्सव

राधाष्टमी महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार, 18 सितंबर को भजन संध्या से होगी। ब्रज रस रसिक सतीश कौशिक द्वारा श्री चक्रधर सभागार में शाम सातबजे से भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी।

इसमें राधा-कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति होगी।आयोजकों के अनुसार, मंडल अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल (लल्ला), कोषाध्यक्ष राकेश बंसल ने बताया कि राधारानी का छठी महोत्सव 24 सितंबर को मनाया जाएगा।

Trending News