Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं घरेलू और कमर्शियल  सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV Rain Havoc: उत्तर प्रदेश में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं 8 नदियां, दो दिन में 63 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में सोना 4,065 और चांदी 9,158 रुपए रुपए हुई सस्ती, आज ये है भाव | Parmarth TV PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त जारी होने से पहले आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV दो हजार रुपए से अधिक के यूपीआई पेमेंट पर देना ही होगा अतिरिक्त चार्ज, Supreme Court ने रोक लगाने से किया इनकार | Parmarth TV पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त जारी होने से आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा | Parmarth TV Delhi: मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़कांड, राहुल गांधी के निशाने पर पार्टी और नेता, कहा-इनमे अंहकार की…. | Parmarth TV

IND vs WI: विराट कोहली ने तूफानी शतक से बनाए पांच बड़े रिकॉर्ड, भारत जीता | Parmarth TV

IND vs WI: विराट कोहली ने तूफानी शतक से बनाए पांच बड़े रिकॉर्ड, भारत जीता | Parmarth TV

खेल डेस्क। विराट कोहली (नाबाद 139 रन) और कप्तान शुभमन गिल (110 रन) की शानदार शतकीय पारियों के दम पर भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडइीज को 8 विकेट से शिकस्त दी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने भारत के सामने जीत के लिए 296 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे टीम इंडिया ने 41.4 ओवरों में दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

कोहली ने 88 गेंदों पर नाबाद 139 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 9 छक्के लगाए। कोहली के वनडे कॅरियर का ये 55वां और ओवरऑल 86वां इंटरनेशनल शतक रहा। उन्होंने शुभमन गिल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 151 रनों की साझेदारी की। इस शतकीय पारी के दम पर  विराट कोहली ने पांच बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। 

वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 15 हजार
विराट कोहली ने इस पारी के दम पर वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 15 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया। कोहली ने 303 पारियों और 15950 गेंदों में ये उपलब्धि हासिल की।  सचिन ने इसके लिए 377 पारियां और 17528 गेंदें खेली थी। 

श्रीलंका के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाए दस शतक
पूर्व भारतीय कप्तान कोहली ने श्रीलंका के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ भी ओडीआई क्रिकेट में 10 शतक जड़े हैं। वह किसी एक टीम के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। 

घरेलू वनडे ओडीआई में 7000 रन बनाने वाले दुनिया पहले बल्लेबाज 
विराट कोहली घरेलू वनडे ओडीआई में 7000 रन बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अब उनके घरेलू ओडीआई मैचों में 7006 रन हो गए हैं। वहीं लिस्ट-ए क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी की। उन्होंने सचिन के बराबार भी लिस्ट-ए क्रिकेट में 60 शतक लगा दिए हैं। कोहली (42) ने अब घर पर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक जड़ने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। सचिन ने भी 313 इनिंग्स खेलकर 42 शतक लगाए थे। 

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News