Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

Jaipur:  वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस ने गहलोत, डोटासरा और जूली को लिया हिरासत में | Parmarth TV

Jaipur:  वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस ने गहलोत, डोटासरा और जूली को लिया हिरासत में | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज राजधानी जयपुर में वोट चोरी के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। शहीद स्मारक पर हुई सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के ऑफिस के लिए कूच किया। पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और उग्र कांग्रेस  कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी देखने को मिली है। इसके बाद पुलिस ने पानी की बौछार का उपयोग किया। वाटर कैनन के प्रयोग और प्रदर्शन के बाद पुलिस ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत,  कांग्रेस  प्रदेशाध्यक्ष  गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई बड़े नेताओं को हिरासत में लिया। पुलिस ने इसके बाद कांग्रेस के इन नेताओं को विद्याधर नगर थाने ले गई। इससे पहले पूर्व सीएम गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में बहुत खतरनाक खेल चल रहा है और गुंडागर्दी के बल पर लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है।  

आरएसएस और सत्ताधीश लोकतंत्र खत्म करने में लगे हैं: गहलोत
पूर्व सीएम गहलोत ने इस दौरान कहा कि असम में मनमाने परिसीमन के कारण परिणाम प्रभावित हुए और अब आगे भी विधानसभा व लोकसभा परिसीमन में गड़बड़ी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरएसएस और सत्ताधीश लोकतंत्र खत्म करने में लगे हैं, हमें जनता के बीच जाकर देश और संविधान को बचाना होगा।

एसआईआर और मतदाता सूचियों के प्रबंधन में भारी गड़बड़ी कर लोकतंत्र को लूटने का काम किया: डोटासरा
वहीं इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने चुनाव आयोग को निशाने पर लेते हुए उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इस दौरान बोल दिया कि एसआईआर और मतदाता सूचियों के प्रबंधन में भारी गड़बड़ी कर लोकतंत्र को लूटने का काम किया गया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस दौरान अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

PC:  x
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News