Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV

Ind vs Zim: वैभव सूर्यवंशी ने अब बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड, जीते दो पुरस्कार | Parmarth TV

Ind vs Zim: वैभव सूर्यवंशी ने अब बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड, जीते दो पुरस्कार | Parmarth TV

खेल डेस्क। 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (49 बॉल पर 81 रन) की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया। इसके साथ ही इस टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए।


जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन बना सकी। इस पारी से वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। वह दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने सिर्फ 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट (किसी भी फॉर्मेट) में 2 बार अर्धशतक लगाया है। इससे पहले क्रिकेट के इतिहास में इतनी कम उम्र में कोई भी बल्लेबाज दो अर्धशतक नहीं लगा सका था। वैभव सूर्यवंशी ने महज 31 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। इससे पहले वह टी-20 क्रिकेट में हाफ सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे।


केवल 49 गेंदों पर 81 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली

वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे टी20 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए केवल 49 गेंदों पर 81 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि वह 19 रन से शतक लगाने से चूक गए। उन्होंने अपनी इस पारी में 8 चौके और 4 लंबे छक्के जड़े। तीसरे मैच में उनका स्ट्राइक रेट 165.35 का रहा।  वैभव सूर्यवंशी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब मिले।

PC: cricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News