Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

होर्मुज संकट के बीच बड़ा कदम उठाने की तैयारी, भारत-यूएई के बीच समुद्र में बिछेगी तेल पाइपलाइन | Parmarth TV अक्टूबर माह के पहले दिन लगा आमजन को महंगाई का झटका, अब इतने बढ़ गए हैं LPG सिलेंडर के दाम | Parmarth TV Small Savings Schemes: सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलता रहेगा इतना ब्याज, सरकार ने किया ये फैसला | Parmarth TV पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला, एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत | Parmarth TV BJP: अमित शाह का जालंधर में बड़ा बयान, आने वाला चुनाव बीजेपी केवल नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ेगी | Parmarth TV आज से इन लोगों को नहीं मिलेगी LPG सब्सिडी, करना होगा पहले ये काम | Parmarth TV India-US: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर हुई बात, व्यापार, रक्षा, ऊर्जा सहित कई मुद्दों पर की चर्चा | Parmarth TV PM Modi ने की भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की प्रशंसा, कहा- अपनी जान की परवाह किए बिना… | Parmarth TV Railway Rules: 1 अक्टूबर से ट्रेन में सफर करने वालों को टिकट के साथ में रखनी होगी ओरिजनल आईडी, नहीं तो होगी आपको… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अक्टूबर माह के पहले दिन क्या कम हो गई है पेट्रोल-डीजली की कीमतें? | Parmarth TV

IND W vs SL W: स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने रचा इतिहास, टी20 में कर दिया ये बड़ा कारनामा | Parmarth TV

IND W vs SL W: स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने रचा इतिहास, टी20 में कर दिया ये बड़ा कारनामा | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका टीम के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के चौथे मैच में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने श्रीलंका के खिलाफ इतिहास रच दिया है। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों ने पहले विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी के दौरान भारत की इस जोड़ी ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3 हजार रन के आंकड़े को छू लिया है।

उनके अलावा, महिलाओं के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी अन्य जोड़ी ने इस मुकाम को हासिल नहीं किया है। स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा की जोड़ी ने अब तक 3,107 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलिसा हीली और बेथ मूनी की जोड़ी दूसरे स्थान पर है, जिसने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2,720 रनों की साझेदारी की है।

वहीं, यूएई की ओर से ईशा ओझा-तीर्था सतीश की जोड़ी ने अब तक 2,579 रन जुटाए हैं। रविवार को खेले गए इस मुकाबले में मंधाना-शेफाली की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 15.2 ओवरों में 162 रन जुटाए। यह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है।इससे पहले, साल 2019 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने शुरुआती विकेट के लिए 143 रन जोड़े थे।

PC-espncricinfo.com

Trending News