Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV

Rishabh Pant ने अब टेस्ट क्रिकेट में हासिल कर ली हैं ये दो बड़ी उपलब्धियां, धोनी और गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे | Parmarth TV

Rishabh Pant ने अब टेस्ट क्रिकेट में हासिल कर ली हैं ये दो बड़ी उपलब्धियां, धोनी और गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे | Parmarth TV

खेल डेस्क। देवदत्त पडिक्कल (117 रन) और कप्तान शुभमन गिल (50 रन) के बाद ध्रूव जुरेल (नाबाद 72 रन) और विकटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (63) की पारियों के दम पर भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले की अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 438 रन बना लिए हैं। कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मुकाबले में ऋषभी पंत अपनी इस पारी के दम पर दो बड़ी उपलब्धियां अपने नाम दर्ज करवाई।

पंत अब अवे/न्यूट्रल टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। पंत के नाम अब 48 अवे/न्यूट्रल टेस्ट मैचों की 64 पारियों में 2500 से ज्यादा रन हो गए हैं। इस दौरान उनका औसत 41 से ज्यादा का रहा है। वहीं, पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 48 टेस्ट मैचों की 83 पारियों में 2496 रन बनाए थे। अवे/न्यूट्रल टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर फारुख इंजीनियर हैं, जिन्होंने 1209 रन नबाए हैं।

ऋषभ पंत ने एडम गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे
ऋषभ पंत ने अपनी इस पारी के दौरान दो छक्के भी लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाजों में शुमार एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया है। एडम गिलक्रिस्ट ने अपने टेस्ट कॅरियर में 100 छक्के लगाए हैं। अब पंत के 102 छक्के हो गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के कप्तान रहे बेन स्टोक्स के नाम दर्ज है, जिन्होंने 122 टेस्टों में सबसे ज्यादा 138 सिक्स लगाए हैं। न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम ने 101 टेस्ट  में 107 सिक्स जड़े हैं।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News