खेल डेस्क। सरफराज खान (227) की तूफानी शतकीय पारी के दम पर मुंबई ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी मैच में पहली पारी में आठ विकेट गंवाकर 533 रन बना लिए हैं। हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे मैच में सरफराज खान ने 206 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने 219 गेंदों पर 9 छक्के और 19 चौकों की मदद से 227 रन बनाए। ये उनके फर्स्ट क्लास करियर की 17वीं सेंचुरी थी और छठा दोहरा शतक था।
मुंबई का ये स्टार खिलाड़ी 50 दिन के अंदर डोमेस्टिक के तीनों फॉर्मेट में शतक ला चुका है। 2 दिसंबर को सरफराज ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में असम के खिलाफ मात्र 47 गेंद पर 100 शतक लगाया था। वहीं 31 दिसंबर को विजय हजारे ट्रॉफी में गोवा के खिलाफ 75 गेंद पर 157 रन की तूफानी पारी खेली थी। अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सरफराज खान ने टीम इंडिया में अपनी वापसी का दरवाजा खटखटाया है।
सरफराज खान ने किए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 5000 रन पूरे
सरफराज खान ने के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेली गई इस पारी के दौरान फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 5000 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। उन्होंने प्रथम श्रेणी कॅरियर में 64.3 के औसम से रन बनाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट 70.10 का रहा है। सरफराज खान फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 61 मैचों की 91 पारियों में 49 से अधिक की औसत से 5090 रन बना चुके हैं। वहीं भारत की ओर से अब तक 6 टेस्ट मैचों में 371 रन बना चुके हैं।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







