खेल डेस्क। भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा अभी शानदार फॉर्म है। उन्होंने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मैच में शानदार बल्लेबाजी जारी रखी। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए स्वर्ण पदक के मुकाबले में शैफाली वर्मा ने 48 रन की तूफानी पारी खेली।

इस पारी के दौरान उन्होंने अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज करवा लिया है। वह अब महिला टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। इस मामले में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की दिग्गज बल्लेबाज लौरा वुलवार्ट का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

शैफाली इस साल टी20 इंटरनेशनल में अब तक 863 रन बना चुकी हैं। इसी साल लॉरा वुलवार्ट ने एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा 824 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अब शैफाली वर्मा ने अपनी तूफानी फॉर्म के दम पर उनका ये रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। आज खेले गए मैच में शैफाली ने केवल 29 गेंदों पर ये पारी खेली। इस पारी में उन्होंने तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए।
PC: cricinfo







