इंटरनेट डेस्क। यूपीआई पेमेंट पर नए नियमों की अब हर ओर चर्चा हो रही है। अब 2,000 रुपए से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत का एमडीआर लागू किया जाएगा। इस संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रतिक्रिया सामने आई है।
उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि यूपीआई भुगतानों पर लगने वाला मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) उपभोक्ताओं पर नहीं डाला जाएगा। इस मुद्दे पर संसद सत्र के दौरान भी चर्चा की गई थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस संबंध में विपक्षी पार्टियों पर झूठ फैलाने व दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने अब बोल दिया कि एमडीआर एक ऐसा शुल्क है जो सेवा प्रदाताओं द्वारा प्रणाली को सुधारने और बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए लगाया जाता है।
हालांकि दो हजार रुपए से कम के लेनदेन पर लागू नहीं किया जाएगा। खबरों के अनुसार, 2,000 रुपए से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर मर्चेंट यानी व्यापारी पर 0.4 प्रतिशत का एमडीआर लागू किया जाएगा।
PC: paytm.







