Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में हुए नगर निकाय चुनाव के परिणामों के बाद सोमवार को चेयरमैन और महापौर के चुनाव हुए है। अब बोर्ड की दूसरी कमान तय करने की बारी है। प्रदेश के 303 निकायों में आज उपमहापौर, उपसभापति और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
पार्षदों के मतदान से यह तय होगा कि स्थानीय निकायों में अध्यक्ष या महापौर के बाद जिम्मेदारी किसके हाथ में होगी। चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपने-अपने स्तर पर रणनीति तैयार की है और पार्षदों की मौजूदगी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जा रहा है।
राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार सुबह नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 11.30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद प्रत्याशियों को दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लेने का मौका मिलेगा। नाम वापसी के बाद मैदान में बचे उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो जाएगी। जरूरत पड़ने पर दोपहर 2.30 बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम 5 बजे तक चलेगा।
pc- scobserver.in
Parmarth TV







