खेल डेस्क। तेज गेंदबाज दीपक चाहर की कप्तानी में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर राजस्थान ने आज सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप ए मुकाबले में झारखंड को 55 रन से शिकस्त दी। ये राजस्थान की इस टी20 टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है। इस जीत से राजस्थान अपने ग्रुप में पहले स्थान पर पहुंच गई है।
मैच में राजस्थान ने पहले खेलते हुए 166 रन बनाए। जवाब में झारखंड टीम 17.5 ओवरों में केवल 111 रन पर ही ढेर हो गई। राजस्थान की ओर से मानव सुथार ने शानदार गेंदबाज करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए। इससे पहले 10 गेंदों पर नाबाद 11 रन भी बनाए थे। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुस्कार दिया गया।
मानव सुथार ने साझेदारी का एक रिकॉर्ड भी बनाया। मानव सुथार ने प्रताप सिंह के साथ के साथ दसवें विकेट के लिए 14 रन की साझेदारी की, ये टी20 में 10वें विकेट के लिए राजस्थान की की सबसे बड़ी साझेदारी है, जिसने मधुर खत्री और विवेक यादव के बीच 12 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। राजस्थान की ओर से कप्तान दीपक चाहर और राहुल चाहर ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







