Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

T20 World Cup: आज जिम्बाब्वे से भिड़ेगी भारतीय टीम, प्लेइंग इलेवन में होंगे ये दो बदलाव! | Parmarth TV

T20 World Cup: आज जिम्बाब्वे से भिड़ेगी भारतीय टीम, प्लेइंग इलेवन में होंगे ये दो बदलाव! | Parmarth TV

खेल डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर आठ में आज भारत का सामना जिम्बाब्वे से होगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए चेन्नई में खेला जाने वाला ये मैच करो या मरो वाला मैच है। अगर टीम इंडिया आज हारी तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। जीतने में वह सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव हो सकते हैं।

इस बात के संकेत बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए हैं। संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है। वहीं उपकप्तान अक्षर पटेल की वापसी टीम में लगभग पक्की लग रही है। इसके लिए वॉशिंगटन सुंदर को बाहर बैठना पड़ सकता है। खराब प्रदर्शन के बावजूद अभिषेक शर्मा को एक और मौका मिल सकता है।

यह बैटिंग कोच के बयान से साफ लग रहा था। वहीं रिंकू सिंह के खेलने पर संदेह है। उनके स्थान पर संजू को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। तिलक वर्मा का भी अभी तक टूर्नामेंट में प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। इसलिए उनपर भी तलवार लटकती नजर आ रही है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन बतौर सलामी बल्लेबाज उतर सकते हैं। वहीं इशान किशन तीसरे स्थान पर खेलने आ सकते हैं।भारतीय टीम के लिए आज का मैच जीतना बहुत ही जरूरी है।

भारत की संभावित संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

PC:espncricinfo

Trending News