Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump को लगा बड़ा झटका, अमेरिकी संसद में पास हो गया है सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला प्रस्ताव | Parmarth TV Rahul Gandhi का पीएम मोदी पर तंज, कहा- आर्थिक तूफान सर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 3,761 रुपए सस्ती हुई चांदी, इतने घट गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: राजस्थान में आज इतनी है पेट्रोल-डीजल कीमतें | Parmarth TV PM Modi के इटली पहुंचने पर जॉर्जिया मेलोनी ने बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV बाड़मेर में गिरल लिग्नाइट माइंस के मजदूरों को लेकर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- राज्य सरकार को अविलंब… | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इन किसानों को नहीं मिलेगा 23वीं किस्त का लाभ | Parmarth TV Supreme Court ने खारिज की डॉग लवर्स की सारी याचिकाएं, कहा- खतरनाक कुत्तों को मौत का इंजेक्शन दें | Parmarth TV 8th Pay Commission को लेकर आया नया अपडेट, ओपीएस को फिर से लागू करने भी हुई मांग | Parmarth TV शुरुआती बढ़त खोकर लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

T20 World Cup: भारतीय टीम ने तोड़ दिया है ये 12 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड | Parmarth TV

T20 World Cup: भारतीय टीम ने तोड़ दिया है ये 12 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। ईशान किशन (61) और हार्दिक पांड्या (52) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के दम पर भारत ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के 18वें मैच में नामीबिया को 93 रनों से शिकस्त दी।  टूर्नामेंट में ये टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत हे। इस मैच में टीम इंडिया ने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज करवाया है।  भारतीय टीम के नाम अब टी20 वर्ल्ड कप के एक मुकाबले में सबसे तेज टीम शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

ईशान किशन और संजू सैमसन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने नामीबिया के खिलाफ मैच में केवल 6.5 ओवर में शतक लगाकर टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज टीम शतक (100 रन) जड़ने का नया रिकॉर्ड बना डाला है। यानी टीम इंडिया के केवल 41 गेंदों में 100 रनों का आंकड़ा छू लिया। इसके साथ ही नीदरलैंड्स का 12 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। नीदरलैंड्स ने 2014 में आयरलैंड के खिलाफ 42 गेंद यानी कि 7 ओवर में 100 रन बनाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया था।

ईशान किशन ने केवल 20 गेंदों पर पूरा किया अर्धशतक
सैमसन ने केवल 8 बॉल पर सिर्फ 22 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने तीन छक्के लगाए। ईशान किशन ने केवल 24 गेंद में 61 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी में वह 6 चौके और 5 छक्के लगाने में सफल रहे। उन्होंने केवल 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर दिया था। इसके साथ ही वह टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले के भीतर अर्धशतक पूरा करने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा और केएल राहुल ने ऐसा किया था। भारत ने पावरप्ले के भीतर 86 रन बनाए। ये टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में टीम इंडिया का सर्वश्रेष्ठ पावरप्ले स्कोर है।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News