Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

SBI: कल से लगातार छह दिन बंद रहेंगे बैंक! आज ही निपटा लें जरूरी काम | Parmarth TV Government Scheme: सुकन्या समृद्धि योजना में 21 साल पूरे होने से पहले भी निकाल सकते हैं पैसा, जान लें | Parmarth TV तमिलनाडु में सीएम विजय की कैबिनेट का विस्तार, 59 साल हुआ ऐसा | Parmarth TV आरएसएस-भाजपा पर राहुल गांधी के बयान को लेकर Gehlot ने बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV Ujjwala Scheme: लागू हुआ  नया नियम, 30 जून तक कर लें ये काम नहीं तो रूक जाएगी सब्सिडी | Parmarth TV Gold-Silver Prices: अब 1,494 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV Iran जंग पर ट्रंप और नेतन्याहू के बीच हो गया है टकराव, इजराइली पीएम ने फोन पर बोल दी ये बात | Parmarth TV NEET Paper Leak Case: महाराष्ट्र के लातूर से डॉक्टर गिरफ्तार | Parmarth TV जयपुर में निर्मित, पूरी दुनिया में मशहूरः एमेज़ॉन ग्लोबल सेलिंग पर लैदर विलेज की कहानी | Parmarth TV आज देश राजीव गांधी जैसे स्वप्नदृष्टा की कमी महसूस करता है: Gehlot | Parmarth TV

T20 World Cup: भारत ने पाक को आठवीं बार पीटा, ईशान किशन ने बना डाला ये रिकॉर्ड | Parmarth TV

T20 World Cup: भारत ने पाक को आठवीं बार पीटा, ईशान किशन ने बना डाला ये रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। ईशान किशन (77 रन) की तूफानी अर्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर से पाकिस्तान को शिकस्त दी। ये इस टूर्नामेंट में भारत की पाक पर नौ मैचों में आठवीं जीत है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सात विकेट गंवाकर 175 रन बनाए।

जवाब में पाकिस्तान की टीम केवल 18 ओवरों में केवल 114 रन पर ही सिमट गई। भारत ने ये मैच 61 रन से जीतकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर आठ में प्रवेश किया। इससे पहले कोलंबो की धीमी पिच पर पाकिस्तान ने 6 स्पिन गेंदबाजों का उपयोग किया। कुल 18 ओवर्स स्पिनर्स ने डाले। भारत की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने केवल 40 गेंदों पर 77 रनों की शानदार पारी। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया। इसी के साथ उनके नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।

धोनी सहित इन तीन विकेटीपरों को वनडे में मिला है अवॉर्ड
ईशान कियान ने अब ऐसा रिकॉर्ड बना डाला है, जिसे इससे पहले कोई भारतीय विकेटकीपर हासिल नहीं कर सका था। ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहले ऐसे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं जो प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने में कामयाब हुए हैं। वहीं आईसीसी टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले वह चौथे भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। इससे पहले फारुख इंजीनियर, एमएस धोनी और केएल राहुल ऐसा करने में सफल हुए थे। इन तीनों विकेटकीपरों को वनडे वर्ल्ड कप में ये अवॉर्ड मिला था।

PC:espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News