Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Cylinder: 500 रुपए से अधिक सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर! ये है आज की रेट | Parmarth TV Iran ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा खोलने के लिए अब अमेरिका के सामने रख दी हैं ये तीन शर्तें, न्यूयॉर्क में हुई बातचीत | Parmarth TV Rajasthan में संजय भाटिया बने भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी, सतीश पूनिया को दो राज्यों की मिली जिम्मेदारी, देखें ये लिस्ट | Parmarth TV सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, कर दिया DA और DR में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान, बढ़ जाएगा वेतन | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,366 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV National Weather Forecast: मध्य भारत में  बारिश का एक और दौर होगा शुरू! अब जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए का निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस 133.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी, पीएम मोदी की मिमिक्री मामले में बोले फडणवीस, राहुल गांधी को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन | Parmarth TV Ration Card: 6 महीनों से नहीं लिया हैं आपने भी राशन तो सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम…बंद करेगी आपके राशन कार्ड! | Parmarth TV

T20 World Cup: भारत ने फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को छोड़ दिया है पीछे | Parmarth TV

T20 World Cup: भारत ने फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को छोड़ दिया है पीछे | Parmarth TV

खेल डेस्क। संजू सैमसन (89 रन) की तूफानी पारी के दम पर भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात रन से शिकस्त दी। इसके साथ ही भारत ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए।

जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर्स में 246 रन ही बना सकी। अब टीम इंडिया का सामना फाइनल में 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड की टीम से होगा। फाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत के नाम एक विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। इससे ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा खत्म हा गया है। टीम इंडिया ने 15वीं बार किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है, जो विश्व क्रिकेट में सर्वाधिक है।

भारतीय टीम आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार फाइनल में पहुंचने वाली टीम बन गई है। इस मामले में उसने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 14 बार ऐसा किया है। इंग्लैंड ने 9, न्यूजीलैंड ने 8, वेस्टइंडीज ने 8, श्रीलंका ने 7, पाकिस्तान ने 6 और साउथ अफ्रीका ने केवल तीन बाद ऐसा किया है।

भारत के पास आठ मार्च को है इतिहास रचने का मौका
भारतीय टीम के बाद अब आठ मार्च को अहमदाबाद में इतिहास रचने का मौका होगा। अभी तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी मेजबान देश ने खिताब को अपने नाम नहीं किया है। ऐसे में भारतीय टीम के पास फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर नया इतिहास रचने का भी मौका होगा। इस जीत के साथ ही वह तीन बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम भी बन जाएगी।

PC:espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News