Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump ने अब हमले को लेकर ले लिया है ये निर्णय, कहा- अगर ईरान के साथ समझौता नहीं हुआ तो… | Parmarth TV मन की बात को लेकर Dotasra ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- परीक्षा पर चर्चा करते हैं… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: तीन दिन बाद दूसरी बार लगा महंगाई का झटका, अब इतने बढ़ गए हैं दोनों ईंधनों के दाम | Parmarth TV केरल में यूडीएफ सरकार का गठन, वीडी सतीशन ने ली सीएम पद की शपथ | Parmarth TV Canada: डॉसन सिटी में भीषण आग से ऐतिहासिक होटल राख | Parmarth TV Rajasthan: टल गई है राज्य चुनाव आयोग के खिलाफ अवमानना याचिका पर सुनवाई | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, इतने कम हो गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV बड़ी गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV America ने शांति प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए अब ईरान के सामने रखी दी हैं ये पांच बड़ी शर्तें | Parmarth TV Rajasthan विधानसभा का गौरवमय इतिहास रहा है: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे | Parmarth TV

T20 World Cup: वानिंदु हसरंगा ने तोड़ दिया है लसिथ मलिंगा का ये रिकॉर्ड | Parmarth TV

T20 World Cup: वानिंदु हसरंगा ने तोड़ दिया है लसिथ मलिंगा का ये रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। स्टार लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से शिकस्त देकर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में विजयी आगाज किया। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 162 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम 19.5 ओवर में 143 रन पर सिमट गई।

हसरंगा ने मैच में 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। मैच में उन्होंने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज करवा लिया है। हसरंगा अब तक टी20 वर्ल्ड कप मैचों में 40 विकेट ले चुके हैं। इसके साथ वही टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में श्रीलंका के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में पूर्व तेज गेंदबाज दिग्गज लसिथ मलिंगा (38 विकेट) को पीछे छोड़ दिया।

इस मामले में उन्होंने राशिद खान (38) और शाहिद अफरीदी (39) को भी पीछे छोड़ दिया। टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के नाम दर्ज है। उन्होंने 50 विकेट झटके हैं। वानिंदु हसरंगा के पास इस विश्व कप में शाकिब अल हसन का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। हसरंगा ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप मैचों में केवल 11.47 के औसत से ये विकेट झटके हैं।

हसरंगा अब तक ले चुके हैं 154 विकेट
हसरंगा टी20 अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 से अधिक विकेट लेने वाले केवल 6 गेंदबाजों में शामिल हैं। वह अभी तक 95 मैचों में 154 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इनमें 5 बार चार विकेट हॉल भी शामिल है।

PC:espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News