Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: तीन दिन बाद दूसरी बार लगा महंगाई का झटका, अब इतने बढ़ गए हैं दोनों ईंधनों के दाम | Parmarth TV केरल में यूडीएफ सरकार का गठन, वीडी सतीशन ने ली सीएम पद की शपथ | Parmarth TV Canada: डॉसन सिटी में भीषण आग से ऐतिहासिक होटल राख | Parmarth TV Rajasthan: टल गई है राज्य चुनाव आयोग के खिलाफ अवमानना याचिका पर सुनवाई | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, इतने कम हो गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV बड़ी गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV America ने शांति प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए अब ईरान के सामने रखी दी हैं ये पांच बड़ी शर्तें | Parmarth TV Rajasthan विधानसभा का गौरवमय इतिहास रहा है: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे | Parmarth TV डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार इस स्तर पर पहुंचा | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के महानगरों में आज इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से शेयर बाजार बड़ी तेजी के साथ बंद – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से शेयर बाजार बड़ी तेजी के साथ बंद – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 485.35 अंक या 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,065.75 और निफ्टी 173.60 अंक या 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,867.30 पर था।  

सूचकांकों में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पीएसयू बैंक, रियल्टी, इंडिया डिफेंस, मेटल, फार्मा और हेल्थकेयर के साथ करीब सभी हरे निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स पैक में एसबीआई, टाइटन, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, इंडिगो, एमएंडएम, एलएंडटी, अदाणी पोर्ट्स और एशियन पेंट्स गेनर्स थे। 

दूसरी तरफ पावर ग्रिड, आईटीसी, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और मारुति लूजर्स थे। 

बाजार में तेजी की वजह भारत-अमेरिका का ट्रेड डील पर साझा बयान सामने आने को माना जा रहा है जो कि रविवार सुबह जारी हुआ था, जिसमें भारतीय निर्यात पर अमेरिकी टैरिफ 50 प्रतिशत से कम होकर 18 प्रतिशत हो गया है। साथ ही, कई सामानों के निर्यात पर ड्यूटी को शून्य रखा गया है।

Also Read : संवाद से समस्या के समाधान में विश्वास करती है सरकारः मुख्यमंत्री योगी

लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 938.45 अंक या 1.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,441.15 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 447.25 अंक या 2.64 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,385.90 पर बंद हुआ। 

एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च प्रमुख सुदीप शाह ने कहा कि बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी, लेकिन शुरुआती कारोबार में ही बाजार में कुछ गिरावट देखने को मिली और बाद में एक सीमित दायरे में कारोबार किया और निफ्टी 25,867 पर बंद हुआ। 

उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए रुकावट का स्तर 25,970 से 26,000 है। अगर निफ्टी इस स्तर को तोड़ता है तो निफ्टी 26,200 और 26,400 तक जा सकता है। गिरावट की स्थिति में सपोर्ट 25,780 से लेकर 25,750 के बीच है।

Pic Credit : ANI

Trending News