Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: तीन दिन बाद दूसरी बार लगा महंगाई का झटका, अब इतने बढ़ गए हैं दोनों ईंधनों के दाम | Parmarth TV केरल में यूडीएफ सरकार का गठन, वीडी सतीशन ने ली सीएम पद की शपथ | Parmarth TV Canada: डॉसन सिटी में भीषण आग से ऐतिहासिक होटल राख | Parmarth TV Rajasthan: टल गई है राज्य चुनाव आयोग के खिलाफ अवमानना याचिका पर सुनवाई | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, इतने कम हो गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV बड़ी गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV America ने शांति प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए अब ईरान के सामने रखी दी हैं ये पांच बड़ी शर्तें | Parmarth TV Rajasthan विधानसभा का गौरवमय इतिहास रहा है: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे | Parmarth TV डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार इस स्तर पर पहुंचा | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के महानगरों में आज इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV

Aaj Ka Love Rashifal 11 February 2026: वृषभ, सिंह, कन्या, तुला राशि वालों आज का दिन रोमांस और खुशियों से भरा रहेगा, जानिए आपका लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 11 February 2026: वृषभ, सिंह, कन्या, तुला राशि वालों आज का दिन रोमांस और खुशियों से भरा रहेगा, जानिए आपका लव राशिफल

धर्म डेस्क, Aaj Ka Love Rashifal, 11 February 2026: ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल का असर हर किसी के लव लाइफ पर पड़ता है, इससे प्रेम-संबंधों में उतार-चढ़ाव आते हैं। कुछ राशियों के लिए आज का दिन रोमांस, विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने वाला रहेगा, जबकि कुछ को अपने रिश्ते में संयम और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता होगी।

मेष (Aries Love Horoscope Today)

आज आप और आपके लव पार्टनर के बीच कुछ बातों को लेकर टकराव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में अपने पार्टनर के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता न करें, जिससे संबंध बिगड़ सकते हैं। बेहतर होगा कि कुछ समय के लिए दूरी बनाकर रखें और शांत रहकर स्थिति को संभालें।

वृषभ (Taurus Love Horoscope Today)

आज आपका लव पार्टनर आपके साथ सहज और सुखद महसूस करेगा। आप दोनों के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। साथ ही, आपका पार्टनर आज आपसे अपने मन की बात साझा कर सकता है। ऐसे में उनकी भावनाओं को समझना और सम्मान देना आपके लिए आवश्यक होगा।

मिथुन (Gemini Love Horoscope Today)

आज आपका पार्टनर आपसे कुछ नाराज हो सकता है, जिसका कारण आपके व्यवहार में आया बदलाव हो सकता है। ऐसे में अपने व्यवहार को संतुलित रखें। पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें और उन्हें यह महसूस कराएं कि आप उनके प्रति सम्मान और प्रेम का भाव रखते हैं।

कर्क (Cancer Love Horoscope Today)

आज आपका लव पार्टनर आपसे अपनी कुछ निजी और गुप्त बातें साझा कर सकता है। इससे कुछ समय के लिए आप दोनों के बीच स्थिति बिगड़ सकती है। हालांकि, आपका पार्टनर अपनी जगह सही है, इसलिए इस समय उनका साथ देना आपके रिश्ते के लिए अच्छा रहेगा।

सिंह (Leo Love Horoscope Today)

आज आपका लव पार्टनर आपके साथ कहीं बाहर जाने की इच्छा जता सकता है। ऐसे में उनके साथ समय बिताना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इससे आप दोनों के रिश्ते में और मजबूती आएगी और दिन आनंदमय रहेगा।

कन्या (Virgo Love Horoscope Today)

आज आप और आपका लव पार्टनर एक साथ समय व्यतीत करेंगे। दिन घर पर ही अच्छा बीतेगा। आप अपने पार्टनर के घरेलू कार्यों में सहयोग कर सकते हैं और उनके प्रति अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं।

तुला (Libra Love Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। आपका पार्टनर आज आप पर विशेष रूप से मेहरबान रहेगा, जिससे आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। यह दिन आप दोनों के लिए खास है, इसे मिलकर सेलिब्रेट करें।

वृश्चिक (Scorpio Love Horoscope Today)

आज आपका पार्टनर कुछ बातों को लेकर आपसे नाराज हो सकता है। उन्हें मनाना थोड़ा मुश्किल रहेगा, लेकिन आप अपने प्रयासों में सफल होंगे। पार्टनर को खुश करने के लिए कोई उपहार या गिफ्ट देना लाभकारी रहेगा।

धनु (Sagittarius Love Horoscope Today)

आज अपने लव पार्टनर के साथ आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आप दोनों के बीच तालमेल बेहतर रहेगा और आपका पार्टनर आपकी बातों से सहमत होगा। यह दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए खास है।

मकर (Capricorn Love Horoscope Today)

आज आप अपने पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत कर सकते हैं। लंबे समय से चले आ रहे मतभेदों को दूर करने का यह अच्छा अवसर है। आपका पार्टनर आपके फैसलों में आपका पूरा सहयोग करेगा।

कुंभ (Aquarius Love Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आपका लव पार्टनर आज आपसे पारिवारिक विषयों को लेकर बातचीत कर सकता है। पार्टनर कुछ असहज महसूस कर रहा है, ऐसे में उनका साथ देना और समर्थन करना आपका दायित्व रहेगा।

मीन (Pisces Love Horoscope Today)

आज आपका पार्टनर कुछ बातों को लेकर आपसे नाराज हो सकता है। उन्हें मनाने के लिए आप कोई बड़ा उपहार दे सकते हैं या साथ में कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज पार्टनर के साथ समय बिताने से उनका आपके प्रति विश्वास और बढ़ेगा।

Trending News