Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: देश के प्रमुख शहरों के लिए अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है ताजा रेट | Parmarth TV Dotasra ने वीडियो शेयर कर सीएम भजनलाल पर साधा निशाना, कहा- पार्षदों को मजबूरी में बस के शीशे तोड़कर… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV LPG Cylinder: 500 रुपए से अधिक सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर! ये है आज की रेट | Parmarth TV Iran ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा खोलने के लिए अब अमेरिका के सामने रख दी हैं ये तीन शर्तें, न्यूयॉर्क में हुई बातचीत | Parmarth TV Rajasthan में संजय भाटिया बने भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी, सतीश पूनिया को दो राज्यों की मिली जिम्मेदारी, देखें ये लिस्ट | Parmarth TV सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, कर दिया DA और DR में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान, बढ़ जाएगा वेतन | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,366 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV National Weather Forecast: मध्य भारत में  बारिश का एक और दौर होगा शुरू! अब जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए का निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV

T20 World Cup: सिकंदर रजा ने तोड़ दिया है रोहित शर्मा का ये बड़ा रिकॉर्ड, इस दिग्गज को छोड़ दिया है पीछे | Parmarth TV

T20 World Cup: सिकंदर रजा ने तोड़ दिया है रोहित शर्मा का ये बड़ा रिकॉर्ड, इस दिग्गज को छोड़ दिया है पीछे | Parmarth TV

खेल डेस्क। ब्रायन बेनेट (नाबाद 63) और कप्तान सिकंदर रजा (45 रन) की शानदार पारियों के दम पर जिम्बाब्वे ने मेजबान श्रीलंका को छह विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने अन्तिम ग्रुप मैच बी में टॉप के साथ सुपर आठ में प्रवेश किया।

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने मैच में 26 बॉल पर 45 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने दो चौके और चार छक्के लगाए। इस पारी के दम पर सिकंदर रजा ने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। रजा को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। ये अवॉर्ड जीतने के साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रजा ने श्रीलंका के खिलाफ ये प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड 39 साल और 301 दिन की उम्र में जीता। इसके साथ ही सिकंदर रजा बतौर कप्तान आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा उम्र में ये पुरस्कार जीतने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 39 साल 301 दिन की उम्र में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 37 साल 331 दिन में यह कारनामा किया था। वहीं सिकंदर रजा टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

शोएब मलिक को छोड़ दिया है पीछे
जिम्बाब्वे के कप्तान रजा इसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इस मामले में रजा पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक को पछाड़ दिया। रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या का नाम दर्ज है, जयसूर्या ने 39 साल और 345 दिन की उम्र में ये उपलब्धि हासिल की थी। शोएब मलिक ने 39 साल और 279 दिन की उम्र में ऐसा किया।

PC:espncricinfo

Trending News