Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Cylinder: सरकार देने जा रही अब 6 फ्री गैस सिलेंडर, जाने कौन से लोग होंगे इसके लिए पात्र | Parmarth TV ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से करेगी देशव्यापी आंदोलन, दीपके ने कर दिया ऐलान | Parmarth TV Ayushman Card बनवाने के लिए आपके पास होना चाहिए ये दस्तावेज, नहीं तो… | Parmarth TV त्योहारी मौसम में 22 विशेष उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV इजरायली पीएम Netanyahu के संयुक्त राष्ट्र महासभा में विवादित बोल, कहा- अगर यहां कोई और कायर है तो… | Parmarth TV Nitin Nabin ने लोगों को दिलाई ‘स्वच्छता ही सेवा’ की शपथ, सीएम भजनलाल ने कही ये बात | Parmarth TV Gold-Silver Prices: इस साल के आखिर तक सोना 1.80 लाख और 3 लाख रुपए तक पहुंच सकती है चांदी, ये है आज का भाव | Parmarth TV सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा हो सकता हैं मेरा एनकाउंटर, मांगा गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा | Parmarth TV LPG Prices: क्या आज घट गए हैं घरेलू सिलेंडर के दाम, ये है ताजा रेट | Parmarth TV CJP ने अब कर दी है सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, 48 घंटे का दिया टाइम, रख दी ये तीन मांगें | Parmarth TV

T20 World Cup 2026: दूसरी बार विश्व चैम्पियन बनने पर भारतीय टीम हुई मालामाल, मिली इतने करोड़ रुपए की मोटी राशि | Parmarth TV

T20 World Cup 2026: दूसरी बार विश्व चैम्पियन बनने पर भारतीय टीम हुई मालामाल, मिली इतने करोड़ रुपए की मोटी राशि | Parmarth TV

खेल डेस्क। भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से करारी शिकस्त दी। भारत ने फाइनल मैच में पहले खेलते हुए पांच विकेट गंवाकर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड टीम केवल 159 रन पर ही ढेर हो गई। लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने पर भारतीय टीम टीम पर पैसों की बारिश हुई है। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए कुल 13.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 120 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड प्राइज पूल तय किया था, जो पिछले संस्करण से लगभग 20 प्रतिशत अधिक है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया को 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 27.5 करोड़ रुपए की मोटी इनामी राशि मिली। वहीं रनर-अप टीम के तौर पर न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 14.7 करोड़ रुपए की राशि मिली है। इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को 7.9 लाख डॉलर यानी करीब 7.24 करोड़ रुपए दिए गए हैं। वहीं टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण तक का सफर तय करने वाली टीमों को मोटी रकम मिली है। इसके लिए जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज को 3.8 लाख डॉलर यानी करीब 3.48 करोड़ रुपए दिए गए।

ऑस्ट्रेलिया को मिले करीब 2.3 करोड़ रुपए

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सभी 20 टीमों को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों को भी मोटी राशि दी है। ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, कनाडा, आयरलैंड, इटली, नामीबिया, नेपाल, नीदरलैंड्स, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई और अमेरिका को 2.5 लाख डॉलर यानी करीब 2.3 करोड़ रुपए आईसीसी की ओर से दिए गए हैं।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News