खेल डेस्क। अपनी तूफानी बल्लेबाजी से क्रिकेट के दिग्गजों का दिल जीत चुके 15 साल के बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बड़ा तोहफा दिया है।
बीसीसीआई ने 9 जून से श्रीलंका की मेजबानी में खेली जाने वाली वनडे ट्राई सीरीज के लिए भारतीय-ए टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी जगह दी। इस टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी तिलक वर्मा को मिली है। वहीं उपकप्तान रियान पराग को बनाया गया है। इस टूर्नामेंट में भारतीय-ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान-ए के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 21 जून को खेला जाएगा। भारतीय टीम में प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह को भी जगह दी गई है।
भारतीय-ए टीम इस प्रकार है:तिलक वर्मा (कप्तान), रियान पराग (उपकप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज और अरशद खान।
PC:espncricinfo







