Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Vijay Hazare Trophy: जयपुर में मुंबई की जीत की हैट्रिक पूरी, इस टीम को नौ विकेट से हराया | Parmarth TV

Vijay Hazare Trophy: जयपुर में मुंबई की जीत की हैट्रिक पूरी, इस टीम को नौ विकेट से हराया | Parmarth TV

खेल डेस्क। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के ग्रुप सी मैच में मुंबई ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की। जयपुर के जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड में आज खेले गए मैच में मुंबई ने छत्तीसगढ़ को नौ विकेट से हराकर इस सीजन अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की। छत्तीसगढ़ पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 142 रन ही बना सकी।

जवाब में मुंबई ने एक विकेट गंवाकर केवल 24 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई के कप्तान शार्दुल ठाकुर ने नई गेंद से शानदार प्रदर्शन कर पांच ओवर के अंदर छत्तीसगढ़ के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया था। छत्तीसगढ़ के कप्तान अमनदीप खरे और अजय मंडल के बीच पांचवें विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी का टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का प्रयास किया। अमनदीप खरे ने 103 गेंदों में 63 रन और अजय मंडल ने 67 गेंद में 46 रन बनाए। टीम के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। मुंबई की ओर से शम्स मुलानी ने 9.1 ओवर में 31 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए।

रघुवंशी ने बनाए नाबाद 68 रन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की ओर से ईशान मूलचंदानी ने 36 गेंदों में 19 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद अंगकृष रघुवंशी और सिद्धेश लाड ने दूसरे विकेट के लिए 102 रन की शानदार साझेदारी मुंबई को आसान जीत दिला दी। रघुवंशी ने 66 गेंदों में 6 चौके की मदद से नाबाद 68 रन का योगदान दिया। सिद्धेश लाड ने 42 बॉल पर छह चौके की मदद से 48 रन बनाए। शार्दुल ठाकुर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

PC:espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News