Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Vijay Hazare Trophy: 25 साल के बल्लेबाज अमन मोखाड़े ने की ग्रेमी पोलाक के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी | Parmarth TV

Vijay Hazare Trophy: 25 साल के बल्लेबाज अमन मोखाड़े ने की ग्रेमी पोलाक के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी | Parmarth TV

खेल डेस्क। 25 साल के बल्लेबाज अमन मोखाड़े (138 रन) की शतकीय पारी के दम पर विदर्भ ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस ग्राउंड-1 में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कर्नाटक को 6 विकेट से शिकस्त दी। इससे विदर्भ ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अमन मोखाड़े ने कर्नाटक के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 281 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 122 गेंदों में 138 रनों की शतकीय पारी खेली। अमन ने अपनी इस पारी के दम पर लिस्ट-ए क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी ग्रेमी पोलाक के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अमन ने केवल 16 पारियों में अपने 1000 रन पूरे किए।

इसी के साथ अमन ने लिस्ट-ए फॉर्मेट में सबसे कम पारियों में एक हजार रन पूरे करने के मामले में साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी ग्रीम पोलाक की बराबरी कर ली है। दोनों संयुक्त रूप से सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं। अमन मोखाड़े ने अब तक लिस्ट-ए क्रिकेट में कुल 17 मैचों की 16 पारियों में 67.53 के औसत से 1013 रन बनाए हैं और उनके बल्ले से 5 शतकीय और तीन अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।

अमन मोखाड़े फाइनल में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में अमन मोखाड़े ने अब तक 9 मैचों में पांच शतकीय पारियां खेली है। खिताबी मैच में अमन के पास एक विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में करुण नायर और एन. जगदीशन को पीछे छोड़ने का मौका होगा। तीनों ने एक संस्करण में पांच-पांच शतक लगाए हैं।

PC:espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News