Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Iran ने अमेरिका को अब दे दी है ये चेतावनी, कहा- अगर दोबारा हमला किया तो जवाब सिर्फ… | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 17 राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Atal Pension Yojana: ये लोग हर महीने 5000 रुपए की पेंशन लेने के लिए नहीं कर सकते हैं आवेदन | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस महीने में जारी होगी योजना की 24वीं किस्त! | Parmarth TV PM Modi का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति ने जुकरबर्ग को दे डाली है चेतावनी, कहा- अगर माफी नहीं मांगी तो… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल के गिरे दाम, आज देश के प्रमुख शहरों में इतनी तय हुई दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: इन लोगों को सरकार देती है 15000 रुपए, इस प्रकार ले सकते हैं लाभ | Parmarth TV मोदी सरकार ने इन बिलों के लिए मांगा कांग्रेस का सहयोग, Rahul Gandhi ने कर दिया है इनकार | Parmarth TV बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV होम लोन समेत बैंक कर्ज की ईएमआई पर नहीं मिली राहत, आरबीआई ने किया ऐसा | Parmarth TV

WI vs PAK: पाकिस्तान की हार का क्रम टूटा, वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में हराया | Parmarth TV

WI vs PAK: पाकिस्तान की हार का क्रम टूटा, वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में हराया | Parmarth TV

खेल डेस्क। गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो के पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान वेस्टइंडीज को 8 विकेट से शिकस्त दी। पाकिस्तान की जीत के साथ ही ये दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई। पहला टेस्ट वेस्टइंडीज ने 90 रन से जीता था। क्वीन्स पार्क ओवल मैदान पर खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 344 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 387 रन बनाकर 43 रन की बढ़त हासिल की। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी केवल 117 रन पर सिमट गई। जवाब में पाकिस्तान ने चौथी पारी में दो विकेट गंवाकर 75 रन का लक्ष्य हासिल किया। पहली पारी में नाबाद 160 रन बनाने वाले शफीक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

बाबर आजम ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।इस जीत के साथ पाकिस्तान ने लगातार चार टेस्ट मैच हारने का सिलसिला खत्म किया। टीम के लिए अब्दुल्लाह शफीक हीरो बने, जिन्होंने पहली पारी में 15 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 160 रन और दूसरी पारी में नाबाद 24 रन की पारी खेली थी।

जुलाई 2023 के बार पाकिस्तान को विदेश में मिली पहली जीत
जुलाई 2023 में श्रीलंका को हराने के बाद पाकिस्तान ने पहली विदेशी टेस्ट जीत हासिल की। इस जीत के साथ पाकिस्तान का लगातार आठ मैच हारने का सिलसिला भी टूट गया है। वेस्टइंडीज का इस बार भी पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने का सपना टूट गया है। उसने 2000 के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। पाकिस्तान ने पिछली 9 सीरीज में से 4 अपने नाम की है जबकि 5 ड्रॉ पर खत्म हुई हैं।

PC:cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News